फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav said- BJP people are misleading the public, they have no other work.

Bihar News : तेजस्वी यादव बोले- भाजपा वाले जनता को गुमराह कर रहे, इनके पास दूसरा कोई काम ही नहीं है

Thu, 12 Sep 2024 09:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 12 Sep 2024 09:51 AM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं के लिए पटना मुख्यालय से ही एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें लोग अपनी समस्या डाल देंगे। इस पर कार्रवाई होगी। पटना लौटते ही वह इस ग्रुप एक्टिव करते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद करते रहेंगे। 
 

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav said- BJP people are misleading the public, they have no other work.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का समस्तीपुर में दो दिवसीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कार्यक्रम बुधवार शाम समाप्त हो गया। संवाद कार्यक्रम से बाहर निकले तेजस्वी यादव ने कहा कि दो दिनों तक कार्यकर्ताओ से सकारात्मक बातचीत हुई। पाज़िटिव बातचीत हुई है। राजद और बिहार को काफी आगे ले जाना है। कार्यकर्ताओं ने दल को मजबूती  प्रदान करने के लिए कई सुझाव दिए हैं। इस मौके पर पत्रकारों द्वारा भाजपा के द्वारा आरक्षण को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा बड़का झूठा पार्टी है। ये लोग सिर्फ लोगों को गुमराह करते हैं। इनका और कोई दूसरा काम नहीं है। हम लोग बिहार को आगे ले जाने की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन


तेजस्वी कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद
आभार यात्रा के तहत समस्तीपुर में बुधवार को तेजस्वी यादव ने समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। करीब चार घंटे तक शहर के कर्पूरी सभागार में चल रहे इस कार्यक्रम में पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं को ज्यादा तरजीह दी गई। कार्यकर्ताओं ने कल्याणपुर के साथ ही वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र में लोकल उम्मीदवार देने की बात कही। कार्यकर्ताओं का कहना था कि राजद इन विधानसभा क्षेत्र में अपने सिंबल पर चुनाव लड़े। पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें जिला कमेटी के लोगों द्वारा तरजीह नहीं दिए जाने का भी मुद्दा उठाया। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं के लिए पटना मुख्यालय से ही एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें लोग अपनी समस्या डाल देंगे। इस पर कार्रवाई होगी। पटना लौटते ही वह  इस ग्रुप एक्टिव करते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद करते रहेंगे। 
विज्ञापन


इस सीट पर लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा था
कार्यकर्ता संवाद के दूसरे दिन समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के समस्तीपुर विधानसभा के अलावा कल्याणपुर वारिसनगर और रोसरा विधानसभा क्षेत्र के कार्य करता तेजस्वी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी देखने लायक मिली।  इस संसदीय क्षेत्र में सिर्फ समस्तीपुर सीट पर राजद का कब्जा है। इसके अलावा कल्याणपुर वारिसनगर और रोसरा विधानसभा सीट पर एनडीए का कब्जा है। हालांकि इन सभी सीटों पर कभी महागठबंधन का कब्जा हुआ करता था। कल्याणपुर अशोक वर्मा के बाद राजद की जीत नहीं हुई। वही बारिश नगर में राजद के भिखर बैठा आखिरी विधायक थे। वही रोसरा विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी को मजबूत करने के लिए आए हैं
कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम से निकले वारिसनगर के एक पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि तेजस्वी यादव ने इन सभी सीटों पर कम बैक को लेकर  फीडबैक लिया। जिस पर उन्होंने कहा कि इन सीटों पर  राजद अपने सिंबल पर लोकल उम्मीदवार उतारने तो बात बन सकती है। इस दौरान एक कार्य करता द्वारा कल्याणपुर से एक उम्मीदवार के नाम की भी बात की गई । जिस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वह अभी टिकट बांटने नहीं आए हैं बल्कि पार्टी को मजबूत करने के लिए आए हैं।


राजद विधायक के प्रति जताई नाराजगी 
कार्यकर्ता संवाद के दौरान समस्तीपुर से राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन भी पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं के निशाने पर है। पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब कार्यकर्ता  उनके घर मिलने के लिए पहुंचते हैं तो उन्हें दिन के 11-12 बजे तक इंतजार करना पड़ता है। वह जल्द निकलते ही नहीं। जिस पर तेजस्वी यादव ने विधायक से समय निर्धारित करने की बात कही। अल्लाह किस दौरान कई कार्य करता भी अपनी बात रखना चाह रहे थे लेकिन समय अभाव के कारण उन्हें मौका नहीं मिला जिसमें अधिकतर जितवारपुर के कार्यकर्ता बताएं गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed