फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav reacted regarding Lok Sabha elections, India Block, Congress, RJD, Buxar News

Tejashwi Yadav: 'लोकसभा चुनाव तक के लिए ही था INDIA ब्लॉक'; तेजस्वी यादव ने क्यों कही यह बात?

Wed, 08 Jan 2025 05:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 08 Jan 2025 05:51 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टायर्ड हो चुके हैं। मुख्यमंत्री को अपने ही जनता से संवाद करने के लिए रिटायर्ड अधिकारियों का सहारा लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav reacted regarding Lok Sabha elections, India Block, Congress, RJD, Buxar News
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान है। उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था। इसके गठन के पीछे का उद्देश्य ही लोकसभा चुनाव था। यह पहले से ही तय था। बिहार के परिपेक्ष्य में बात करें तो यहां पर विपक्ष की सभी पार्टियां शुरू से ही एकजुट है। हमलोग साथ में काम कर रहे। आगे भी करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजद के चुनाव लड़के के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली में चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह फैसला राष्ट्रीय जनता दल करेगा। अब तक हमारे दल ने इस पर फैसला नहीं किया है। पार्टी की स्थिति जल्द ही स्पष्ट होने की संभावना है।

विज्ञापन


दो अरब 25 करोड़ 78 लाख रूपए खर्च कर रहे
दरअसल, तेजस्वी यादव बुधवार को बक्सर पहुंचे। उन्होंने संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। राजद कार्यकर्ताओं से बातचीत की। आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टायर्ड हो चुके हैं। प्रगति यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री अभी यात्रा पर निकले हुए है। चार बार यात्रा का नाम बदल चुका है। अंत में प्रगति यात्रा के नाम पर निकले हुए हैं। उन्होने कहा कि यह दुर्गति यात्रा है। जिस प्रकार से मुख्यमंत्री को अपने ही जनता से संवाद करने के लिए रिटायर्ड अधिकारियों का सहारा लेना पड़ रहा है। बिहार को गरीब राज्य बनाने वाले सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर संवाद करने के लिए दो अरब 25 करोड़ 78 लाख रूपए खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन


डबल इंजन की सरकार के बाद भी नहीं बना बिहार नंबर वन
प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में 20 साल तो केंद्र में 11 साल से डबल इंजन की एनडीए की सरकार है। बिहार को नंबर वन राज्य बनाने की घोषणा किया गया था। लेकिन, आज नीति आयोग का रिपोर्ट देखा जाए तो गरीबी में पलायन में बेरोजगारी में सबसे अव्वल राज्यो में बिहार है। विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया गया उसे भी पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौजवानों पर बरसाए जा रहे लाठी डंडे
बीपीएससी मामले छात्र आंदोलन पर  सरकार को घेरते हुए कहा की कभी गांधी मैदान युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का गवाह बनता था। आज एनडीए के राज्य में नौजवानों की दुर्गति कि जा रही है। लाठी डंडे नौजवानों पर बरसाए जा रहे। हमलोगों की सरकार में आने से पहले भी पेपर लीक होता था। बिहार सरकार से जाने के बाद भी पेपरलीक हो रहा है। लेकिन, करवाई किसी पर नही हुई। मैट्रिक की परीक्षा से लेकर बीपीएससी की परीक्षा तक का पेपर लीक हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed