फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : tejashwi yadav on st sc reservation sc/st quota creamy layer sub quota within quota nitish kumar

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का एलान- अब हम जाएंगे कोर्ट; बोले- नीतीश कुमार और मोदी सरकार पर भरोसा नहीं

Fri, 02 Aug 2024 12:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 02 Aug 2024 12:36 PM IST
सार

Bihar News : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पांच दिवसीय सत्र से गैरहाजिर रहे। सत्र समाप्ति के पूरे एक हफ्ते बाद सामने आए और केंद्र की नरेंद्र मोदी व बिहार की नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ सड़क से कोर्ट तक जंग का एलान किया।

विज्ञापन
Bihar News : tejashwi yadav on st sc reservation sc/st quota creamy layer sub quota within quota nitish kumar
तेजस्वी यादव ने रखी अपनी बात। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

22 से 26 जुलाई तक बिहार विधानमंडल का सत्र पहले से तय था। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा के सदस्य भी हैं और विपक्ष के नेता भी। पांच दिवसीय सत्र में वह गैरहाजिर रहे और नेतृत्व विहीन विपक्ष ने हर बात पर वाकआउट से ज्यादा कुछ नहीं किया। बाहर सरकार को घेरते रहने वाले तेजस्वी यादव सत्र के समय पटना आ भी गए तो अंतिम दोनों दिन उनका इंतजार ही होता रहा। अब तेजस्वी यादव पूरे एक हफ्ते बाद मीडिया के सामने आए और उसी बात से शुरुआत की, जिसपर विपक्ष ने विधानसभा को लंबे समय तक बाधित रखा। तेजस्वी यादव ने कहा कि अब राजद आरक्षण को लेकर सड़क से कोर्ट तक जाएगा।

विज्ञापन


नौवीं अनुसूची पर बोले तेजस्वी यादव
तेजस्वी ने कहा बिहार सरकार जातीय गणना करवाकर आरक्षण की सीमा को 75 प्रतिशत तक लेकर गई। इसके बाद भी हमलोगों को आशंका थी कि भाजपा के लोग किसी न किसी तरह से कोर्ट में अपने मुहरों को खड़ा करवा आरक्षण को प्रभावित करने की कोशिश करेगी। इसीलिए हमलोगों ने मांग रखी थी कि थी कि तमिलनाडु की तर्ज पर बिहार में आरक्षण व्यवस्था को शेड्यूल नौ पर डाल जाए, ताकि इससे कोई छेड़खानी न हो। इसको लेकर हमलोग केंद्र सरकार से मिले थे। लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा आरक्षण के खिलाफ है। हमलोग आरक्षण को अनुसूची 9 में डालने की मांग कर रहे थे। लेकिन, हमारी मांग पूरी नहीं हुई। इसीलिए हमलोगों ने अब सड़क पर उतरने का फैसला लिया है। NDA की सरकार नहीं चाहती है कि बिहार में आरक्षण की सीमा बढ़े। अब तो अनुसूची 9 को आरक्षण को डालने को लेकर भारत सरकार ने जवाब भी दे दिया है। भारत सरकार ने यह कहा कि अनुसूची 9 में आरक्षण को डालने का अधिकार केवल केंद्र सरकार का ही है। राज्य सरकार का नहीं है। ईस्ट जोन की बैठक में हमलोगों ने मांग की थी। लेकिन, उस समय भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब भाजपा और जदयू वाले मुंह में दही जमाकर बैठे हैं। जदयू तो अब भारत सरकार का हिस्सा है। देश और राज्य के लोगों को हमलोग सूचित कर रहे हैं कि NDA सरकार बिहार के लोगों का वोट लेकर बिहार के लिए काम नहीं कर रही है। न विशेष राज्य का दर्जा दिया और न ही आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डाल रही है। विशेष पैकेज ने नाम पर भी ठग लिया।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में राजद अलग से आरक्षण पर रखेगा पक्ष
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा आरक्षण के मामले पर पारदर्शिता नहीं रखी गई है। मुख्यमंत्री चुप हैं। नीतीश कुमार इतनी सीट लाने के बावजूद सुपर फ्लॉप हो चुके हैं। क्या-क्या नहीं किया गया था बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए! अब नीतीश कुमार के समर्थन वाली सरकार खुद कह रही है कि हमलोग विशेष राज्य का दर्जा नहीं देंगे। अनुसूची 9 पर भी भारत सरकार तैयार नहीं हो रही है। जदयू की बात ही भाजपा वाले नहीं सुन रहे हैं। न विशेष राज्य का दर्जा मिला और न ही आरक्षण। आरक्षण की लड़ाई को लेकर हमलोग सड़क पर आंदोलन तो करेंगे ही और कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। अगले सोमवार तक हमलोग अपना पक्ष सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे। कोर्ट में बिहार सरकार के क्या पक्ष रख रही है इसपर राजद और बिहार की जनता को भरोसा नहीं है। इसीलिए हमलोग इस मुद्दे पर कोर्ट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed