Lalu Yadav Family : पीएम मोदी और उनके पिता तक पहुंचे तेजस्वी यादव; नेताजी से लेकर अटलजी तक का क्यों लिया नाम
Lok Sabha Election : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान लालू परिवार को लेकर टिप्पणी की तो रोहिणी आचार्य ने सीएम के परिवार को घेरा था। अब तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी सहित भारतीय राजनेताओं के परिवारजन की पूरी सूची जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कटिहार में राजद सुप्रीमो पर परिवारवाद का हमला किया था। इस दौरान नीतीश कुमार ने लालू यादव के बीटा बेटियों के जन्म पर टिपण्णी की थी, जिसके बाद लालू की लाड़ली रोहिणी आचार्य ने राम चरित मानस की पंक्तियों का सहारा लेते हुए उनपर हमला किया था। हालाँकि इस मामले पर तेजस्वी यादव ने अपना रुख सामान्य ही रखा और कहा कि चाचा को क्या कहा जाय। अब तेजस्वी यादव इसे चुनावी एजेंडा के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। तेजस्वी यादव अब महान पुरुषों के बारे में चर्चा कर रहे हैं।
क्या लिखा है तेजस्वी यादव ने
तेजस्वी यादव ने इस संबंध में लिखा है कि मैं शुरू से ही कह रहा हूँ कि नीतीश कुमार बच्चों इत्यादि पर ऐसा बोल नहीं सकते लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें घेर रखा है, उनसे ऐसा बुलवाया जा रहा है। जो लोग उनसे ऐसा बुलवा रहे है उनकी जानकारी के लिए बता दूँ कि :-
𝟏. महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस 𝟏𝟒 भाई-बहन थे।
𝟐. संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर 𝟏𝟒 भाई-बहन थे और वे अपने माता-पिता की अंतिम संतान थे।
𝟑. प्रखर विद्वान और भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति श्री वी.वी गिरी के 𝟏𝟒 बच्चे थे।
𝟒. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी 𝟕 भाई-बहन थे।
𝟓. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी स्वयं 𝟓 भाई-बहन हैं
𝟔. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 𝟔 भाई-बहन हैं।
𝟕. प्रधानमंत्री मोदी के पिता दामोदर दास जी 𝟕 भाई-बहन थे।
𝟖. प्रधानमंत्री मोदी के चाचा नरसिंह दास जी के 𝟖 बच्चे है।
𝟗. गृहमंत्री अमित शाह 𝟕 भाई-बहन है। 𝟔 बहनों के बाद 𝟕वाँ नंबर इनका है।
𝟏𝟎. पटना साहिब के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद 𝟕 भाई-बहन है।
𝟏𝟏: तेलंगाना के पूर्व 𝐂𝐌 के. चंद्रशेखर राव जी 𝟏𝟎 भाई बहन हैं
𝟏𝟐.राष्ट्रगान लिखने वाले रवीन्द्र नाथ टैगोर जी 𝟕 भाई-बहन थे।
𝟏𝟑. पूर्व प्रधानमंत्री श्री देवेगौड़ा जी के 𝟔 बच्चे है।
𝟏𝟒. पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरसिम्हा राव जी के 𝟖 बच्चे है।