फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav ignored Giriraj Singh, made big allegations on Nitish Kumar, RJD, JDU, Bihar News

Bihar News : गिरिराज सिंह को तेजस्वी यादव ने किया इग्नोर, चाचा नीतीश कुमार पर लगा दिया बड़ा आरोप

Sun, 27 Oct 2024 01:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 27 Oct 2024 01:04 PM IST
सार

Bihar Political News: तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि बिहार में अमन जैन शांति का वातावरण रहे। बिहार की तरक्की हो, यहां लोगों की तरक्की हो। इस दिशा में हम लोग काम करेंगे। जो असल मुद्दा है, वह बेरोजगारी का है। गरीबों का है। महंगाई का है। बिहार के विकास का है।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav ignored Giriraj Singh, made big allegations on Nitish Kumar, RJD, JDU, Bihar News
ओसामा शहाब के साथ तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार, आएसएस और भाजपा पर फिर से हमला बोला है। राबड़ी आवास पर रविवार दोपहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी के राज में आरएसएस, भाजपा को फूलने फैलने दिया। यहां सिर्फ नफरत की बात की जाती है। उसे दौर में बेहद जरूरी है कि हम सब एक जुट होकर सांप्रदायिक शक्तियों का सामना करें। अगर उनका मंसूबा है कि भाई को भाई से लड़ाओ नफरत फैलाओ बांटने का यह लोग जो काम कर रहे हैं। इसके खिलाफ हम सब मजबूती से एकजुट हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

एकजुट होकर पार्टी मजबूत करने का काम करेंगे
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि बिहार में अमन जैन शांति का वातावरण रहे। बिहार की तरक्की हो, यहां लोगों की तरक्की हो। इस दिशा में हम लोग काम करेंगे। जो असल मुद्दा है, वह बेरोजगारी का है। गरीबों का है। महंगाई का है। बिहार के विकास का है। लेकिन, बिहार में एनडीए की सरकार विकास का बात नहीं करके विनाश का बात करती है। और इस दिशा में यह लोग काम करते हैं। बिहार की न्याय प्रिय जनता यह बुद्ध की धरती रही है। सदा से अमन चैन यहां रहे। हमेशा शांति बनी रहे। यही बिहार की जनता चाहती है। आज हम सभी लोग एकजुट हुए हैं। हम सब मिलकर पार्टी को एकजुट होकर मजबूत करने का काम करेंगे। सांप्रदायिक शक्तियों को भगाने का काम करेंगे. 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगेटिव बात करने से क्या फायदा?
गिरिराज सिंह के द्वारा दिए गए थप्पड़ वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि छोड़िए ना उन सब बातों में कुछ रखा है? निगेटिव बात करने से क्या फायदा? गिरिराज सिंह का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि उनके बात का कोई वैल्यू है क्या? उनके बात का कोई मतलब है क्या? इन लोगों का काम है नफरत फैलाना जहर फैलाना। इन लोगों के आने जाने से कोई फर्कनहीं पड़ने वाला है। गिरिराज सिंह द्वारा त्रिशूल रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार है वह चाहे जो रखवाएं। हमें कोई लेना देना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed