फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejas Rajdhani Express train saved from accident, miscreants laid stones, Bhagalpur News

Bihar : तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन बाल-बाल बची, बदमाशों ने रेल ट्रैक पर रख दिया था पत्थर; इंजन क्षतिग्रस्त

Wed, 17 Jan 2024 03:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 17 Jan 2024 03:41 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि तेजस एक्सप्रेस अगरतला से आनंद विहार के लिए रवाना हुई। इसी दौरान जब महराजपुर के पास बदमाशों ने पटरी पर एक पत्थर रख दिया था। इससे ट्रेन टकरा गयी और इंजन का पार्ट क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Bihar News: Tejas Rajdhani Express train saved from accident, miscreants laid stones, Bhagalpur News
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में भागलपुर में बड़ा रेल हादसा टल गया है। तेजस राजधानी एक्सप्रेस पहले ही दिन हादसे का शिकार होने से बच गई। बदमाशों ने साजिश के तरह साहिबगंज-भागलपुर रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख दिया था। तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पत्थर से टकरा गई। इसके बाद इंजन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि तेजस एक्सप्रेस अगरतला से आनंद विहार के लिए रवाना हुई। इसी दौरान जब महराजपुर के पास बदमाशों ने पटरी पर एक पत्थर रख दिया था। इससे ट्रेन टकरा गयी और इंजन का पार्ट क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


तय समय से पहले पहुंची तेजस एक्सप्रेस
घटना के बाद ट्रेन कुछ मिनटों के लिए वहीं रूकी रही। इसके बाद रेलवे टीम को सुचना दी गई। रेलवे स्टाफ ने अपनी टीम को सारी जानकारी दी। इसके बाद ट्रेन स्टार्ट हुई। बुधवार को ट्रेन तय समय से पहले ही भागलपुर पहुंच गयी जहां पहली बार पहुंची राजधानी एक्सप्रेस का स्वागत किया गया। इसे लेकर पूरी तैयारी पहले ही कर ली गई थी। वहीं  इस घटना को लेकर एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद ने कहा कि ट्रेन गुजरने से पहले मालगाड़ी वहां से गुजरी थी तो कोई पत्थर पटरी पर नहीं था। लेकिन,  तेजस राजधानी के गुजरने से पहले उस पत्थर को वहां रखा गया।
विज्ञापन


बदमाशों ने जानबूझकर किया ऐसा
रेलवे अधिकारी का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बदमाशों ने जानबूझकर ऐसा किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसने भी ऐसा किया है उसे बख्शा नहीं जाएगी। लोगों का कहना है कि तालझारी के पहले महाराजपुर के पास यह घटना हुई। हालांकि, पत्थर से टकराने के बाद ट्रेन 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed