फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tej Pratap Yadav was seen wielding sticks in the Tajia procession, Patna ZOO suddenly reached

Bihar News : ताजिया जुलूस में लाठी भांजते दिखे तेज प्रताप यादव, पटना ZOO भी अचानक साइकिल से पहुंच गए

Sat, 29 Jul 2023 05:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 29 Jul 2023 05:45 PM IST
सार

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि पटना ZOO के बाघ शावक विक्रम की प्राणों की रक्षा करने वाली टीम को सम्मानित किया और कैमूर वन्य प्राणी को बिहार का द्वितीय टाइगर रिजर्व बनाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Tej Pratap Yadav was seen wielding sticks in the Tajia procession, Patna ZOO suddenly reached
तेज प्रताप यादव साइकिल से पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री लगातार चर्चा में रहते हैं। आज फिर चर्चा में हैं। इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह ताजिया के जुलूस में लाठियां भांजते दिख रहे हैं। मुहर्रम के अवसर पर निकाला गया ताजिया जुलूस को राबड़ी आवास के पास पहुंचा था। तेज प्रताप यादव भी उस समय वहीं पर मौजूद थे। इसी दौरान तेज प्रताप यादव जुलूस में लाठी भांजते नजर आए। इसी भी किसी समर्थक ने उनका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

विज्ञापन

Bihar News: Tej Pratap Yadav was seen wielding sticks in the Tajia procession, Patna ZOO suddenly reached
तेज प्रताप यादव। - फोटो : अमर उजाला

पटना ZOO में रिनोवेटेड जू कैंटीन का किया लोकार्पण
इधर, वन एवं पर्यावरण मंत्री साइकिल से ही अपने काफिले के साथ पटना ZOO पहुंच गए। हालांकि, उनका यह कार्यक्रम पहले से तय था। लेकिन, वन विभाग के अधिकारियों ने यह नहीं सोचा था कि तेज प्रताप साइकिल से पहुंच जाएंगे। पटना ZOO पहुंचते ही उन्होंने रिनोवेटेड जू कैंटीन का लोकार्पण किया। वहीं असम स्टेट जू से लाए गए काले तेंदुआ को पटना ZOO को सौंपा। अब पटना ZOO में आने वाले लोग इस काले तेंदुए को देख पाएंगे। 

तेज का एलान - अररिया में बनेगा विश्वस्तरीय ZOO
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि पटना ZOO के बाघ शावक विक्रम की प्राणों की रक्षा करने वाली टीम को सम्मानित किया और कैमूर वन्य प्राणी को बिहार का द्वितीय टाइगर रिजर्व बनाने का निर्देश दिया। तेज प्रताप यादव ने कहा कि शीघ्र ही बिहार के सीमांचल प्रांत अररिया में विश्वस्तरीय जू बनाया जाएगा।


बिहार का सबसे बड़ा ZOO होगा अररिया में
बता दें कि अररिया में राज्य का दूसरा चिड़ियाघर (ZOO) बनेगा। यह बिहार का सबसे बड़ा चिड़ियाघर होगा। यह ZOO पटना चिड़ियाघर से 136 एकड़ अधिक जमीन पर बनाया जाएगा। पटना जू 153 एकड़ में फैला है। अररिया में 289 एकड़ जमीन ZOO का निर्माण होगा। ZOO में करीब ढाई एकड़ में तालाब है। यहां पर्यटकों को बोटिंग करने की सुविधा मिलेगी। बिहार सरकार द्वारा ZOO बनाने के लिए जमीन की अनुमति मिल गई है। यह ZOO अररिया जिले के रानीगंज में बनेगा। पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अनुसार, सेंट्रल जू अथॉरिटी सीजेडए के द्वारा चिड़ियाघर निर्माण करने के लिए पहले चरण की अनुमति मिल चुकी है। बता दें कि अररिया में ZOO खुलने के बाद बिहार में दो चिड़ियाघर होंगे। इससे जानवरों की अदला-बदली करने में भी सुविधा होगी। ZOO बनाने के लिए रानीगंज स्थित वृक्ष वाटिका की बाउंड्री करवा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed