{"_id":"671a852ce4eda8315a0f07b1","slug":"bihar-news-teacher-and-female-teacher-were-doing-dirty-acts-in-bettiah-school-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिका पर लगा गंदा आरोप, डीईओ ने कहा- होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिका पर लगा गंदा आरोप, डीईओ ने कहा- होगी कार्रवाई
Thu, 24 Oct 2024 11:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:04 PM IST
सार
Bihar : बिहार के एक विद्यालय में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि छात्राओं ने अनुसार दोनों शिक्षक और शिक्षिका दूसरी कक्षा में एक साथ गंदी हरकत कर रहे थे। हालांकि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
भड़के लोगों को समझाते हुए डीईओ।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में एक शिक्षक और शिक्षिका का गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गये। ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामला मैनाटाड़ प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बेलवा टोला की है, जहां कक्षा में ही शिक्षक और शिक्षिका के गलत हरकत को लेकर अभिभावकों ने गुरुवार को जमकर बवाल काटा। सरपंच श्रवण कुमार के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीईओ कृष्णा कुमारी को दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के अनुसार बुधवार के अपराह्न में उक्त विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिका द्वितीय वर्ग की कक्षा में बैठकर आपस में गलत हरकत कर रहे थे, जिसको छात्राओं ने देख लिया। छात्राओं ने घर पहुंच कर इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को दी तो गुरुवार को सरपंच श्रवण कुमार, रंजेश कुमार, लक्ष्मण पटेल, प्रेम प्रकाश साह, नितेश कुमार, राजेश प्रसाद, हीरामन पंडित सहित अन्य ग्रामीण विद्यालय पहुंचकर हो हंगामा करने लगे। अभिभावकों के सूचना पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णा कुमारी, बीआरपी बिहारी राम, एमडीएम प्रभारी शशि कुमार और लेखपाल निर्भय कुमार मौके पर पहुंचे। बीईओ ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही यह भी कहा कि विद्या के मंदिर में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बीईओ ने छात्राओं से अलग रूम में जाकर उनसे बातचीत की और मामले की सत्यता की जांच की। बीईओ ने बताया कि छात्राओं ने जानकारी दी है, मामला सही है। मेरे द्वारा विद्यालय परिसर में ऐसी कुकृत्य पर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जा रहा है। किसी भी सूरत में विद्यालय में अनुशासनहीनता मेरे रहते बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रधानाध्यापक श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि पूर्व में भी शिकायत मिलने पर हिदायत दी गई थी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं आरोपी शिक्षक और शिक्षिका का कहना है कि हमलोगो के ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है। शिक्षिका ने बताया कि जान-बुझकर मेरे उपर गलत आरोप लगाये जा रहे हैं।
विज्ञापन