फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tea seller arrested for missing 19 year old girl, Patna Police is investigating kidnapping case

Bihar News: 19 साल की लड़की को 17 किमी दूर चाय वाले ने किया गायब; 10 दिन में नहीं मिली तो इस आरोप पर गिरफ्तार

Sat, 09 Dec 2023 05:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 09 Dec 2023 05:45 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि लड़की के परिजनों ने युवक एवं उनके परिजनों पर घर भागने ले जाने की लिखित शिकायत दी है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Tea seller arrested for missing 19 year old girl, Patna Police is investigating kidnapping case
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के नेहरा के गांव से अपहृत लड़की का 10 दिनों के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। अपहृत लड़की की तलाश में पुलिस ने पटना सिटी से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक चाय की दुकान चलाता है। पुलिस का कहना है कि लड़की के परिजनों ने युवक एवं उनके परिजनों पर लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देख रही है।

विज्ञापन


नेउरा थाने में युवक और उसके परिवार समेत छह लोगों पर प्राथमिकी
बताया जा रहा है कि पटना के नेउरा थाना क्षेत्र के एक गांव से 30 नवंबर को एक लड़की को बहला फुसला कर अपहरण कर लेने का आरोप उनके पिता ने लगाया है। इस मामले को लेकर लड़की के पिता ने नेउरा थाने में एक आवेदन दिया है , जिसमें उन्होंने यह बताया है कि उनकी लड़की 30 नवंबर को घर में रखे गए जेवरात और चार लाख रुपए नगद लेकर घर से फरार हो गई। पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी लड़की को घर से भागने और अपहरण कर लेने में पटना सिटी के दो भाई और उनके परिवार का हाथ है। इस मामले को लेकर उन्होंने नेउरा थाना में छह लोगों को नामजद किया है। मामले की छानबीन कर रही पुलिस 10 दिनों के बाद भी लड़की का सुराग नहीं लगा पाई। इसे लेकर पुलिस ने शनिवार को पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


परिजनों ने युवक और उसके परिजनों पर लगाया अपहरण का आरोप
इस मामले को लेकर नेउरा थाना प्रभारी अर्चना सिन्हा ने बताया कि एक 19 वर्ष की लड़की का अपहरण का मामला उनके परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि छानबीन में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। इस मामले को लेकर उन्होंने नामजद आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर थाना लाई है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर युवक से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार युवक का नाम रवि कुमार (25) बताया गया है, जो पटना सिटी में चाय बेचने का काम किया करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में लड़की के परिजनों ने रवि कुमार के साथ ही उनके भाई, मामा सहित कई लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed