फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Surveillance raid at accountant Manoj Kumar Singh recidence Sachchidanand Sinha College aurangabad

Bihar News : प्रतिष्ठित महाविद्यालय के अकाउंटेंट के आवास पर निगरानी का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला

Thu, 09 Jan 2025 04:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 09 Jan 2025 04:14 PM IST
सार

Surveillance Raid : शहर के प्रतिष्ठित कॉलेज के अकाउंटेंट के आवास पर निगरानी टीम पहुंच कर छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी से शहर में बड़े बड़े लोग गह्शत में हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Surveillance raid at accountant Manoj Kumar Singh recidence Sachchidanand Sinha College aurangabad
सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में गुरुवार को औरंगाबाद के गंगटी में छापेमारी कर रही है। शहर के प्रतिष्ठित सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज के अकाउंटेंट मनोज कुमार सिंह के आवास पर निगरानी टीम डीएसपी शशिशेखर चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी कर रही है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को यह शिकायत मिली थी कि औरंगाबाद के सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज के अकाउंटेंट ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसी शिकायत के आलोक में यह छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


रेड में निगरानी की टीम को मिली कई अहम जानकारी
सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज के एकाउंटेंट मनोज कुमार सिंह के आवास पर छापेमारी कर रहे निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम के डीएसपी अरुणोदय पांडेय ने बताया कि एकाउंटेट पर आय से अधिक  74,98,620/- (चौहत्तर लाख अन्ठानबे हजार छः सौ बीस) रूपए के प्रत्यानुपातिक धनार्जन का  मामला पटना के निगरानी थाना में दर्ज है। इसी मामले के अनुसंधान के लिए न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के तलाशी दल मनोज कुमार सिंह के औरंगाबाद शहर के गंगटी स्थित आवास और कार्यालय में छापेमारी कर तलाशी कर रही है। तलाशी में अबतक मनोज सिंह द्वारा अपने एवं अपने परिजनों के नाम से काफी चल एवं अचल संपत्ति के अर्जन की जानकारी हाथ लगी है। 
विज्ञापन


निगरानी के हाथ आई ये जानकारियां
मनोज सिंह के आवास से 7,36,922/-रुपये के स्वर्णाभूषण एवं  65,350/-रुपये के चांदी के आभूषण, एसबीआई मैक्स लाईफ में करीब नौ लाख रुपये के निवेश के कागजात,
13 बैंक एकाउंट के कागजात, 9 एलआईसी पॉलिसी, तीन अन्य वित्तीय संस्थानों में निवेश के कागजात, 4 जमीन के कागजात,अलकेमिस्ट टाउनशिप इंडिया प्रा. लि. में पत्नी आशा देवी के नाम पर निवेश के कागजात एवं दो विदेशी नस्ल की गाय की जानकारी सामने आई है। तलाशी का कार्य अभी भी जारी है और आय से अधिक संपत्ति के अर्जन के अन्य कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन धाराओं में दर्ज है निगरानी में प्राथमिकी
मामले को लेकर मनोज सिंह पर निगरानी थाना, पटना में भादंवि की धारा-13(2) सह पठित धारा 13(1)(बी), भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988(संशोधित 2018) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी संख्या-02/25, दर्ज हैं। इसी मामले में निगरानी द्वारा यह छापेमारी की गई, जो अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed