फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Suicide against loan in samastipur, hanged himself for not paying society loan scheme in bihar

Bihar News : 10 महीने में 10 हजार रुपये हो जाते हैं डेढ़ लाख, बिहार में यह धंधा आज भी; नतीजा, फिर एक सुसाइड

Tue, 05 Mar 2024 09:25 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 05 Mar 2024 09:25 AM IST
सार

Society Plan : महज 10 हजार रुपये 10 महीने में डेढ़ लाख बिहार में अब भी हो रहा है। यह एक सामाजिक समूह का प्लान है। बहुत कम तो भी 28 हजार रुपये वापसी पंचायत ने भी अनिवार्य किया। बीमारी से टूटा परिवार यह भी वापस नहीं कर सका तो मुखिया ने जान दे दी।

विज्ञापन
Bihar News : Suicide against loan in samastipur, hanged himself for not paying society loan scheme in bihar
मृतक का प्रोफाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समस्तीपुर में एक अधेड़ ने कर्ज की तंगी और सूदखोरों के प्रताड़ना से तंग होकर खेत से गुजरने वाली 1 लाख 32 हजार बिजली पोल से लटककर जान दे दी। खेत के आसपास से गुजरने वाले लोगों ने देखकर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के दशहरा बालूपर गांव की है। मृतक की पहचान गांव के ही नीरस दास के पुत्र मुन्नी लाल दास के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


समूह लोन चुकाने के लिए पड़ोसी से लिया था कर्ज
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी चंपा देवी का कहना है कि परिवार के कई लोग गत वर्ष बीमार पड़ गए थे। उपचार कराने के लिए उन्होंने समूह से लोन लिया था। काफी कोशिश के बावजूद समूह का लोन नहीं चुका पा रहे थे। समूह का लोन चुकाने के लिए उन्होंने गांव के रंजीत राय की पत्नी प्रियंका देवी से 10 हजार रुपए सूद पर कर्ज लिया। करीब 10 महीना पूर्व वह उक्त राशि ली थी। लेकिन इस दौरान प्रियंका और उसके पति द्वारा सूद जोड़ कर बताया गया कि राशि डेढ लाख हो गया है।
विज्ञापन


पंचायत ने कम कराई थी कर्ज की राशि
सूदखोर ने 10 हजार रुपए मूलधन का सूद 10 महीना महीने में लगभग डेढ़ लाख रुपया बता दिया। इसके बाद पति-पत्नी
परेशान हो गए। फरवरी महीने में इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुआ। पंचायत ने 28 हजार रुपए पर बात तय हुई। लेकिन अर्थ अभाव में वह उक्त राशि भी नहीं दे पाई। जिस कारण रंजीत और उनकी पत्नी के द्वारा उन्हें और उनके पति को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस दौरान सूदखोर के परिवार के लोगों ने उनके साथ मारपीट भी की। उनके साथ हो रहे इस तरह के दुर्व्यवहार से चंपा देवी के पति काफी परेशान हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से कह कर निकले कि आते हैं कुछ देर में 
चंपा देवी ने बताया कि शाम में उनके पति ने कहा कि वह कुछ देर में खेत की ओर से आते हैं लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटे। फिर घर के लोग उन्हें खोजते हुए खेत की ओर गए तो देखा कि वह बिजली के झुमर पोल से फंदे के सहारे लटक रहे हैं। उनकी मौत हो चुकी थी। गांव के लोगों ने उन्हें पोल से उतारा। फिर पुलिस को सूचना दी।


पुलिस को है आवेदन का इंतजार
घटना के संबंध में मोहनपुर थाना अध्यक्ष अजीत त्रिवेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed