फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Sufiana committed murder by brother and maternal uncle due to love affair in Motihari Bihar Police

Bihar News : चर्चित सूफियाना हत्याकांड का खुलासा, भाई मामा सहित तीन लोगों ने इस वजह से रेत दिया था गला

Sat, 29 Jun 2024 06:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 29 Jun 2024 06:53 PM IST
सार

Bihar : छोटे भाई ने अपनी बड़ी बहन की हत्या का प्लानिंग पहले ही कर चूका था। इसके तहत उसने रक्सौल से चाकू खरीदा। फिर सात जून को घर से महज 200 मीटर के दूरी पर उसने उसकी गर्दन रेत दी। गर्दन पर लगभग 20 से 25 वार किये गये थे।

विज्ञापन
Bihar News: Sufiana committed murder by brother and maternal uncle due to love affair in Motihari Bihar Police
जांच में मामले का हुआ उद्भेदन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मोतिहारी में 7 जून को 19 वर्षीय युवती सूफियाना की गला रेत कर हत्या हुई थी। हत्या के इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई एवं मामा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और कमीज बरामद किया है। इस घटना में एक तीसरा शख्स भी शामिल था, जो फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन


लड़कों से बात करने की मिली सजा 
घटना के संबंध में सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार का कहना है कि सूफियाना की कई लड़कों से दोस्ती थी। इस बात की जानकारी उसके छोटे भाई रिजवान को हुई। जानकारी मिलने के बाद रिजवान ने अपनी बहन सूफियाना को उन लड़कों से बात करने से मना किया लेकिन मना करने के बाद भी सूफियाना उन लड़कों से बातचीत करती रही। समाज में हो रही बेइज्जती और लोक लज्जा के कारण छोटे भाई रिजवान, उसके मामा आजाद आलम सहित तीन लोगों ने 7 जून की रात को उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह लाश मिलने पर मृतका के पिता मोहम्मद अब्बास राय ने मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन







 

Bihar News: Sufiana committed murder by brother and maternal uncle due to love affair in Motihari Bihar Police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी भाई और मामा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

क्या लिखा था आवेदन में 
 थाना में दिए गये आवेदन में पिता ने बताया कि मेरी बेटी सूफियाना अपने भाई को छोड़ने रात्री में अपने मामा के घर बगल के गाँव सपही देवी चौक गयी थी। जाने के क्रम में बीच रास्ते मे सूफियाना ने अपने भाई को बताया कि तुम अब यहाँ से चले जाओ, अब मैं भी यहां से चली जाउंगी। रास्ते से भाई अपने मामा के घर चला गया लेकिन सूफियाना देर रात्री तक घर नहीं पहुंची। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल सका। सुबह में गांव के लोगो ने पास के सरेह में सूफियाना का शव देखा। शव को देखने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। ईधर मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

गर्दन पर किये गये थे 20 से 25 वार 
पुलिस के पूछताछ में आरोपी रिजवान और मृतका के मामा आजाद आलम ने पुलिस को बताया कि रिजवान ने रक्सौल से चाकू खरीदा था। सूफियाना की हत्या की प्लानिंग पहले ही कर ली गई थी। उसने बताय कि सात जून को सूफियाना की की हत्या घर से महज 200मीटर के दूरी पर गर्दन रेत कर की गई थी। उसने बताया कि सूफियाना के गर्दन पर लगभग 20 से 25 वार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed