फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: students of this school fell ill after consuming mid-day meal in Sitamarhi

Bihar : मिड डे मिल का खाना खाकर इस स्कूल के 100 स्टूडेंट्स बीमार; आरोप- खाने में छिपकली गिरी थी

Sat, 08 Jul 2023 08:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 08 Jul 2023 08:51 PM IST
सार

प्रधानाध्यापक मनोज कुमार का कहना है कि रसोईया के गलती से खाने में आलू का छिलका गिर गया था, जिसको बच्चों ने गिरगिट समझ लिया। बथनाहा पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसपी झा ने बताया कि बच्चों की स्थिति ठीक ठाक है।

विज्ञापन
Bihar News: students of this school fell ill after consuming mid-day meal in Sitamarhi
बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में मिड डे मिल का खाना खाकर करीब 100 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, सभी की हालत खतरे से बाहर है। घटना बथनाहा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय विष्णुपुर की है। स्कूली बच्चों का आरोप है कि शनिवार को विद्यालय में भोजन बन रहा था। खाना बनाने के वक्त खाने में गिरगिट गिर गया। विद्यालय के रसोइया द्वारा उसी खाना को हमलोगों को दिया गया है। हालांकि, उस समय किसी बच्चे के कुछ नहीं हुआ, लेकिन घंटे भर के बाद गांव के बच्चों की स्थिति खराब होने लगी।

विज्ञापन


इधर, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार का कहना है कि रसोईया के गलती से खाने में आलू का छिलका गिर गया था, जिसको बच्चों ने गिरगिट समझ लिया। बथनाहा पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसपी झा ने बताया कि बच्चों की स्थिति ठीक-ठाक है। किसी बच्चों में कोई भी दिक्कत नहीं पाई गई है।
विज्ञापन


बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा
ग्रामीणों का कहना है कि मिड डे मिल का खाना खाने बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। किसी को उल्टी हो रहा तो किसी का पेट खराब हो गया। इसके बाद भोजन करने वाले सभी बच्चों को भर्ती करवाया गया। फिलहाल सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है। घटना के बाद से गांव और अस्पताल में हाहाकार मचा हुआ है। हालांकि अभी किसी भी बच्चे की स्थिति उस तरह की नहीं पाई गई। इससे बच्चों की जान जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलू के छिलके को गिरगिट समझ लिया
मध्य विद्यालय विष्णुपुर के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि खाना में रसोईया की गलती से आलू का छिलका पड़ा था। जिसे गिरगिट समझ लिया गया। बच्चों के बीच अफरातफरी मच गई। इसके बाद फौरन अभिभावक आए और अपने बच्चों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर बथनाहा बीडीओ अजीत कुमार प्रसाद ने बताया कि जांचोपरांत दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed