फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Student murdered in Patna, there was a dispute during the birthday party, the criminal shot him.

Bihar News: अब पटना में छपरा के छात्र की हत्या, बर्थडे पार्टी में हॉस्टल मालिक के बेटे पर गोली मारने का आरोप

Tue, 24 Dec 2024 10:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 24 Dec 2024 10:41 AM IST
सार

Patna Crime News: सचिवालय के एसडीपीओ 2 साकेत कुमार ने बताया कि गांधी नगर में मकान नंबर 54 में बर्थडे पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई। इसमें छात्र को गोली लगी। उसके प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Student murdered in Patna, there was a dispute during the birthday party, the criminal shot him.
रिशु कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटना में छात्र की हत्या कर दी गई है। हत्यारे ने गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि मंगलवार देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली बात पर मकान मालिक के बेटे से छात्र का विवाद हुआ था। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना एसके पुरी थाना अंतर्गत गांधीनगर स्थित हॉस्टल में हुई। छात्र की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


मामूली विवाद में छात्र की हत्या
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि हमलोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था लेकिन उसे छोड़ दिया गया। छात्र की पहचान छपरा निवासी रिशु कुमार के रूप में हुई। ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता था। वह छपरा का निवास था। वह यहां पर इंजीनियरिंग की तैयारी करता था। मामूली विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि घटना के दौरान दो गोली चली थी। पहली गोली हवाई फायरिंग थी। दूसरी रिशु के जबड़े में लगी। परिजनों ने कहा कि रिशु की हत्या की गई है। यह हादसा नहीं है।
विज्ञापन


जांच के लिए पहुंची एफएसएल की टीम
सचिवालय के एसडीपीओ 2 साकेत कुमार ने बताया कि गांधी नगर में मकान नंबर 54 में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। इसमें छात्र को गोली लगी। उसके प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed