फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Stone pelting on Vande Bharat Express, coach damaged Navagachiya bhagalpur bihar police

Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोच क्षतिग्रस्त; आरपीएफ खंगाल रही सीसीटीवी

Mon, 28 Apr 2025 10:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 28 Apr 2025 10:12 PM IST
सार

Vande Bharat : असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस को निशाना बनाया है। आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : Stone pelting on Vande Bharat Express, coach damaged Navagachiya bhagalpur bihar police
वन्दे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भागलपुर में असामाजिक तत्वों ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया है इस घटना में ट्रेन का एक कोच क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि गनीमत रही कि कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। घटना नवगछिया के खरीक और विहपुर रेलवे स्टेशन के बीच की है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में रेलवे कर्मियों का कहना है कि यह पथराव उस समय हुआ जब वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से न्यू जलपाईगुड़ी की ओर जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि शरारती तत्वों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। सुरक्षा के लिहाज से रेलवे ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed