फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : state Home minister bjp Nityanand Rai Home Minister Amit Shah's meeting.bihar police

Bihar: अमित शाह की रैली की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री, भाजपा बोली- जंगलराज को उखाड़ फेकेंगे

Wed, 13 Sep 2023 04:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 13 Sep 2023 04:00 AM IST
सार

Amit Shah:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा  कार्यकर्ताओ ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक बैठक कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : state Home minister bjp Nityanand Rai Home Minister Amit Shah's meeting.bihar police
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

16 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली मधुबनी जिला के झंझारपुर स्टेडियम में होनी है जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्तों द्वारा तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में सभा की तैयारी का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे। मधुबनी जाने के क्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का दरभंगा स्थित सीता पेट्रोल पंप पर कार्यकर्ताओं ने जबदस्त स्वागत किया। उन्होंने वहां उपस्थित कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक मे मधुबनी के सांसद अशोक यादव ने झंझारपुर स्टेडियम में चल रहे तैयारियों के विषय में बिंदुवार उन्हें जानकारी दी।

विज्ञापन


जंगलराज की सरकार को उखाड़ फेकने का है संकल्प 
जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि हमलोग सभी स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। दरभंगा के जनप्रतिनिधि के साथ सभी पदाधिकारी अपने स्तर से लगे हुए है। उन्होंने कहा कि हमलोग दरभंगा से 25000 से अधिक की संख्या में कार्यकर्ता और आमलोग भाग लेंगे। आगामी चुनाव में इस जंगलराज की सरकार को उखाड़ फेकेंगे। बैठक में भाजपा नेता सुजीत मल्लिक ,सुशील जैन, अमलेश झा सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे
विज्ञापन


बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक हो रही तैयारी
देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता लगातार बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक बैठक की जा रही है। अमित शाह की विशाल रैली मधुबनी जिला के झंझारपुर स्थित स्टेडियम में 16 सितंबर को होगी। दरभंगा जिला भाजपा अध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में बैठक की गई। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मिथिला की धरती झंझारपुर में 16 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह जी के रैली से आगामी लोकसभा के चुनाव का आगाज होने वाला है। इस रैली में दरभंगा से अधिक से अधिक कार्यकर्ता और आमजन भाग ले सकें इसके लिए कार्यकर्ताओं को कहा गया है। प्रत्येक बूथ स्तर से कार्यकर्ताओ को ले जाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथिलांचल कार्यक्रम आगामी चुनाव की दिशा और दशा को निर्धारित करेगा
दरभंगा को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है इस कारण वहां ज्यादा से ज्यादा भाग लेने की जिम्मेदारी दरभंगा के लोगों की बनती है। उन्होंने कहा कि केवल झंझारपुर नहीं बल्कि पूरे बिहार के कार्यकर्ता भाग लें और कार्यक्रम को सफल बनावें इसी उम्मीद के साथ हम दरभंगा आये हैं और आशा करते हैं कि आपलोगों की सहभागिता अच्छी होगी। इससे पूरे प्रदेश में संदेश जाएगा कि मिथिलांचल कार्यक्रम आगामी चुनाव की दिशा और दशा को भी निर्धारित करेगा। ऐसा मानकर ही भाजपा गृह मंत्री अमित शाह की सभा के लिए झंझारपुर का चुनाव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed