फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Special Surveillance Unit team arrested BDO and accountant araria bihar police

Bihar News : विशेष निगरानी इकाई टीम ने की बड़ी कार्रवाई, बीडीओ और अकाउंटेंट को किया गिरफ्तार

Wed, 21 May 2025 12:22 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 21 May 2025 12:22 AM IST
सार

Bihar : विशेष निगरानी इकाई टीम ने बीडीओ और अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Special Surveillance Unit team arrested BDO and accountant araria bihar police
विशेष निगरानी इकाई टीम की गिरफ्त में आरोपी बीडीओ और अकाउंटेंट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विशेष निगरानी इकाई टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी और अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। टीम का कहना है कि उन्हें डेढ़ लाख रुपये घूस लेते हुए गिरफ़्तार किया गया है। निगरानी DSP चंद्रभूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि रानीगंज प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी रितम कुमार चौहान और अकाउंटेंट आदित्य प्रियदर्शी को गिरफ्तार कर दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था दूसरा खेल, टीम पहुंची तो उड़ गये होश; केंद्रीय टीम जांच में जुटी
विज्ञापन


इस संबंध में विशेष निगरानी इकाई टीम का कहना है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी और अकाउंटेंट पर एक योजना से संबंधित भुगतान की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद निगरानी इकाई ने मामले की जांच की और फिर एक ट्रैप टीम बनाकर दोनों अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से घूस की पूरी राशि जप्त कर ली गई है। कार्रवाई की पुष्टि निगरानी इकाई के डीएसपी चंद्रभूषण ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी इकाई के डीएसपी चंद्रभूषण ने बताया कि शिकायत की सच्चाई जांच में सामने आने के बाद कार्रवाई की गई। ट्रैप टीम ने पूरी योजना के तहत रानीगंज प्रखंड कार्यालय में छापेमारी की और दोनों को रिश्वत की राशि लेते हुए दबोच लिया। गिरफ्तार अधिकारियों को निगरानी थाना पटना ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। निगरानी विभाग की टीम के अधिकारी ने बताया कि ऐसे मामलों पर नजर बनी हुई हैं। टीम ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई किसी भी प्रकार की रिश्वत मांगने की शिकायत तुरंत विभाग को दें।
यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : बिहार में "द बर्निंग इंजन" से मची खलबली, लोगों की तत्परता से आग पर पाया काबू


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed