फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Son kills mother in Nalanda: Attempt to bury body: Bihar Police investigation

Murder Case : मां का सिर काटकर घर में दफन कर रहा था बेटा; पिता को भी नहीं पता, क्यों मार डाला बेटे ने

Sat, 15 Feb 2025 10:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 15 Feb 2025 10:34 AM IST
सार

Murder Case : सनकी बेटे ने अपनी मां को शव को घर में दफन करने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए करीब दो फीट तक गड्डा तक खोद चुका था। लेकिन, आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
Bihar News: Son kills mother in Nalanda: Attempt to bury body: Bihar Police investigation
अजीत कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में एक कपूत ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी गई। सिर काटकर शव को घर में ही दफन करने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए करीब दो फीट तक गड्डा तक खोद चुका था। लेकिन, आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। घटना राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत सबलपुर गांव की है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृत महिला के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, हत्या की सूचना मिलने पर राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार एवं दरोगा संजीव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से हसुली भी बरामद कर ली गई है

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृत महिला की पहचान सबलपुर गांव निवासी मोहन उपाध्याय की पत्नी साखो देवी (75) के रूप में की गई है। आरोपी मोहन उपाध्याय का छोटा बेटा अजीत कुमार है। राजगीर थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एफएसएल की टीम को घटनास्थल के निरीक्षण के लिए बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है एवं आरोपी से पूछताछ जारी है। फिलहाल हत्या के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है।
विज्ञापन


शव दफनाने के लिए घर में खोदा गड्ढा
बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह हुई जब मोहन उपाध्याय घर से बाहर निकले और पत्नी की हत्या बेटे के द्वारा किए जाने का शोर मचाने लगे। आसपास के लोग मौके पर जूट और तत्काल इस बात की जानकारी राजगीर पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अजीत कुमार ने अपनी मां की हत्या के बाद शव को दफन करने के लिए घर में ही गड्ढा खोद दिया था। करीब दो फीट गड्ढा अजीत खोद चुका था। लेकिन, समय रहते हमलोग पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमेश नशे में धुत रहता था अजीत
अजीत कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा है और वह अपने माता-पिता के साथ ही रहता था। एक भाई सीआरपीएफ में जबकि अन्य भाई अपना अपना रोजगार करते हैं। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। परिजनों का कहना है कि दो दिन पूर्व अजीत कुमार ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद मायके से उसका साला आया और अपनी बहन को लेकर चला गया। इसके कारण घर में बुजुर्ग माता-पिता के अलावा अजीत रह रहा था। अजीत कुमार हमेशा गांजे के सेवन में धुत रहता था। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी हो चुका था। इसके पूर्व भी उसने अपनी मां के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed