{"_id":"672f22f3765ac77d29035a00","slug":"bihar-news-son-killed-father-in-rohtas-was-angry-over-selling-land-for-sister-s-wedding-shot-him-dead-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेटे ने पिता को मार डाला, बहन की शादी में जमीन बेचने से नाराज था, गोली मार कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेटे ने पिता को मार डाला, बहन की शादी में जमीन बेचने से नाराज था, गोली मार कर उतारा मौत के घाट
Sat, 09 Nov 2024 02:23 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:23 PM IST
सार
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया आरोपी पुत्र हरेंद्र कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य से पूछताछ जारी है। धर्मपुरा ओपी के चौकीदार ने बताया कि गौरी शंकर चौधरी की हत्या उनके ही पुत्र कर दी है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपते हुए अगली कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास जिले के धर्मपुरा ओ.पी. क्षेत्र के हथनी गाँव मैं अपने पुत्र ने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्यारे पुत्र हरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई जारी रखी है।घटना की पुष्टि धर्मपुरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रोहतास जिले के हथनी गांव में एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक 60 वर्षीय गौरी शंकर चौधरी बताया गया है।
खेत को बेटी की शादी के लिए बेच दिया
मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि गौरी शंकर चौधरी की पुत्री सुधा कुमारी की शादी के अगामी जनवरी 2025 में होनी थी। इसी बीच बेटी की शादी के लिए पिता ने पुत्र हरेंद्र चौधरी से पैसे की मांग की। इसके बाद पुत्र ने अपनी बहन की शादी के लिए पिता को पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पिता के पास कोई रास्ता नहीं दिखता नजर आया अंत तो कटवा गौरी शंकर चौधरी ने अपने खेत को बेटी की शादी के लिए बेच दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
इसी बात को लेकर गौरी शंकर चौधरी और उनके पुत्र हरेंद्र चौधरी के बीच विवाद होने लगा। विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। आक्रोशित होकर हरेंद्र चौधरी ने अपने ही पिता गौरी शंकर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपते हुए अगली कार्रवाई जारी रखी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया आरोपी पुत्र हरेंद्र कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य से पूछताछ जारी है। धर्मपुरा ओपी के चौकीदार ने बताया कि गौरी शंकर चौधरी की हत्या उनके ही पुत्र कर दी है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपते हुए अगली कार्रवाई जारी है।