{"_id":"6777b2fdc69708138f0141bb","slug":"bihar-news-smoke-started-rising-from-under-bogie-of-dibrugarh-rajdhani-express-in-kishanganj-chaos-created-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajdhani Express : डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की बोगी के नीचे से उठने लगा धुआं, स्टेशन पर मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajdhani Express : डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की बोगी के नीचे से उठने लगा धुआं, स्टेशन पर मची अफरातफरी
Fri, 03 Jan 2025 03:20 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 03 Jan 2025 03:20 PM IST
सार
Kishanganj News: करीब 40 मिनट तक राजधानी एक्सप्रेस एक नंबर प्लेटफॉर्म पर रुकी रही। इस दौरान रेलवे के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। कुछ ही देर में सबकुछ ठीक कर लिया गया।
विज्ञापन
जांच करती रेलवे की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशनगंज में दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर- 12424) के B-छह कोच से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। रेलवे की टीम फौरान मौके पर पहुंची और अग्निशमन यंत्र से धुआं पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ट्रेन किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रुकी हुई थी। प्रारंभिक जांच से यह पता चला है कि ब्रेक में खराबी के कारण धुआं निकल रहा था। फिलहाल हालात पर काबू पा लिया गया है। रेलवे की ओर से कहा गया कि ब्रेक में दिक्कत होने के कारण ऐसा हुआ है। अब सब सामान्य है। ट्रेन भी डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हो गई है।
राजधानी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर रुकी रही
इधर, इस घटना के बाद करीब 40 मिनट तक राजधानी एक्सप्रेस एक नंबर प्लेटफॉर्म पर रुकी रही। इस दौरान रेलवे के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। कुछ ही देर में सबकुछ ठीक कर लिया गया। रेलवे के अधिकारी का कहना है कि हालात नियंत्रण में है। घटना के समय बी-छह कोच में लगभग 70 यात्री बैठे थे। सभी लोग सुरक्षित हैं। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।