फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Slogans of Lalu Yadav Zindabad raised in Pragati Yatra CM Nitish Kumar gaya bihar

Pragati Yatra : प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार के सामने लगे लालू यादव जिंदाबाद के नारे, देखते रह गये सीएम

Thu, 13 Feb 2025 03:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 13 Feb 2025 03:36 PM IST
सार

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री डैम का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ से अचानक लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगाये जाने लगे। कुछ देर के लिए हर कोई हैरान हो गया। फिर तुरंत पुलिस बल भीड़ की तरफ बढ़ गई, लेकिन तब तक नारा लगाने वाले युवक वहां से फरार हो गये।

विज्ञापन
Bihar News: Slogans of Lalu Yadav Zindabad raised in Pragati Yatra CM Nitish Kumar gaya bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में इसी साल विधान सभा चुनाव होने हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर आज गया जिले में हैं। इसी दौरान गुरुवार को गया जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के कार्यक्रम आयोजन किये गये हैं। इमामगंज प्रखंड के लावाबार, बोधगया प्रखंड के बतसपुर गांव और गया शहर के प्रभावती अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया जिले में 143796.09 करोड़ रुपए का सौगात दिए हैं। लगभग 816 योजनाओ में 104253.86 का शिलान्यास तथा 898 योजना राशि 39542.23 का उन्होंने उद्घाटन किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुल 1714 विभिन्न योजनाओं में 143796.09 का सौगात दिया है।

विज्ञापन


बोधगया प्रखंड के बतसपुर गांव में प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार पहुंचे। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही वह बतसपुर डैम का निरीक्षण करने लगे। इसी दौरान भीड़ से अचानक लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगाये जाने लगे। कुछ देर के लिए हर कोई हैरान हो गया। फिर तुरंत पुलिस बल भीड़ की तरफ बढ़ गई, लेकिन तब तक नारा लगाने वाले कुछ युवक वहां से फरार हो गये। थोड़ी देर  में ही स्थिति पुनः ठीक हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी थे। कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed