फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : six miscreants gang-raped a girl in Munger, bihar police.

Bihar News : अफेयर से मना करने पर कराया गैंगरेप; छह में से पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, एक फरार

Fri, 08 Sep 2023 01:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 08 Sep 2023 01:04 PM IST
सार

Bihar News  : गांव के 6 युवक महिला के घर पहुंचे और पंचायत की बात कह कर साथ ले गये और गांव के बाहर एक बगीचे में उन लड़कों ने उसके साथ गैंग रेप किया। आरोपियों का कहना है कि हमने तीन-चार बार मना किया था, लेकिन वो नहीं मानी।

विज्ञापन
Bihar News : six miscreants gang-raped a girl in Munger, bihar police.
पुलिस की गिरफ्त में गैंग रेप आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में गांव के ही छह युवकों ने एक युवती के साथ गैंगरेप कर लिया है जिसमें पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन आरोपियों में एक अभी भी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके की है। पीड़िता का कहना है कि घटना बुधवार शाम की है।

विज्ञापन


पांच आरोपी गिरफ्तार 
गैंगरेप का मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और आननफानन में सघन छापेमारी कर उन 6 आरोपियों में से पांच शिवा टुड्डू(19), बट्टू उर्फ सूरज कुमार(20), सागर हंसदा(31), मुकेश हंसदा(35) और हट्टू हंसदा(27) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने दी यह दलील 
उन आरोपियों का कहना है कि महिला का कई लडकों के साथ गलत संबंध था। गांव के कई लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया। ग्रामीणों ने उससे कई बार कहा कि बार-बार दूसरे तीसरे के साथ आती-जाती हो, ऐसे में गांव की बदनामी होती है। तुम्हारा पति भी है फिर ऐसा काम क्यों करती हो। कई बार मना करने के बाद भी जब वह नहीं मानी तब हमलोग उसके घर गए और उससे कहा कि दूसरे लोगों से संबंध बनाती हो, तो हमलोगों के साथ भी संबंध बनाओं। लेकिन उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। तब हमलोगों ने गुस्से में एक-एक कर उसके साथ रेप किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने की कार्रवाई 
हवेली खड़गपुर डीएसपी राकेश कुमार का कहना है कि बुधवार देर शाम एक आदिवासी महिला ने थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराते हुए आवेदन दिया है जिसके आलोक में पुलिस ने छापेमारी कर नामजद 6 आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। उन्होंने बताया कि फर्रार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। छठा आरोपी भी बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed