फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Six bogies of goods train derailed in Patna, Railways canceled many trains, changed routes.

Bihar News : पटना में मालगाड़ी की छह बोगी पटरी से उतरी, रेलवे ने कई ट्रेनें कैंसिल की, कई के रूट भी बदले

Fri, 12 Jul 2024 06:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 12 Jul 2024 06:37 PM IST
सार

रेलवे के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर आवागमन दुरुस्त करने में जुट गए। इधर, रेलवे ने हादसे के बाद कई ट्रेनों के रूट को बदल दिया। साथ ही कई ट्रेनें कैंसिल कर दी। 

विज्ञापन
Bihar News: Six bogies of goods train derailed in Patna, Railways canceled many trains, changed routes.
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में दानापुर मंडल के दनियावां स्टेशन के पास मालगाड़ी के छह बॉगी बेपटरी हो गए। घटना के बाद फौरन इसकी सूचना रेलवे को दी गई। रेलवे के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर आवागमन दुरुस्त करने में जुट गए। इधर, रेलवे ने हादसे के बाद कई ट्रेनों के रूट को बदल दिया। साथ ही कई ट्रेनें कैंसिल कर दी। 

विज्ञापन


हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, दानापुर मंडल के फतुहा-इसलामपुर रेलखंड के दनियावां स्टेशन के निकट प्वाइंट नं. 51 पर मालगाड़ी के छह डिब्बे के अवपथन के कारण फतुहा-इसलामपुर रेलखंड के पर ट्रेनों  का परिचालन प्रभावित हुआ है। परिचालन फिर से बहाल करने के लिए दानापुर से घटना स्थल के लिए दुर्घटना राहत यान (SPART) रवाना हो चुकी है।मालगाड़ी के डिब्बे बेपटरी के कारण फतुहा-इसलामपुर रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इनमें कई ट्रेनें शामिल हैं। 

विज्ञापन
  • गाड़ी सं. 03224 फतुहा-राजगीर पैसेंजर
  • गाड़ी सं. 03395 इसलामपुर-पटना पैसेंजर
  • गाड़ी सं. 03237 हिलसा-फतुहा पैसेंजर
  • गाड़ी सं. 03631 नटेसर-फतुहा पैसेंजर
  • गाड़ी सं. 03272 पटना-इसलामपुर पैसेंजर 

 

Bihar News: Six bogies of goods train derailed in Patna, Railways canceled many trains, changed routes.
मालगाड़ी हुई बेपटरी। - फोटो : अमर उजाला

यह ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी 

  • इसलामपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 20801 इसलामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग इसलामपुर-नटेसर- राजगीर-बख्तियारपुर-फतुहा के रास्ते किया जा रहा है।

आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें - 

  • इसलामपुर पहुंचने वाली गाड़ी सं. 20802 नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस का आंशिक समापन फतुहा में किया गया है। 
  • इसलमापुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 18623 इसलामपुर-हटिया एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ फतुहा से किया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed