फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Siwan Gandak canal dam suddenly broke water entered the village

Bihar News: अचानक टूटा सीवान गंडक नहर का बांध, गांव में घुसा पानी, अधिकारियों ने चूहों पर दोष मढ़ा

Thu, 15 Jun 2023 06:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 15 Jun 2023 06:16 PM IST
सार

Bihar : बिहार के सीवान में अचानक गंडक नहर का बांध टूट गया है, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया है। कई घरों में पानी घुस गया है, पूरे इलाके में बाढ़ जैसा नजारा हो गया है। बांध तोड़ने का आरोप चूहों पर लगा है।

विज्ञापन
Bihar News Siwan Gandak canal dam suddenly broke water entered the village
सीवान गंडक नहर का बांध टूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शराबबंदी के बाद पकड़ी गई शराब की एक बड़ी खेप निबटाने का आरोप चूहों पर लगा था। राज्य के तत्कालीन जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बांधों को तोड़ने के लिए चूहों को पहले ही उत्तरदायी करार दिया था। तब इसपर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और ललन सिंह में जमकर ठनी भी थी। अब ललन सिंह जनता दल यूनाईटेड अध्यक्ष हैं, लेकिन सरकार जदयू की ही है। ऐसे में सरकारी अफसरों ने सीवान में अचानक गंडक नहर का बांध टूटने का आरोप चूहों पर मढ़ दिया है। गंडक के पानी से गांव में अफरातफरी का माहौल है। पानी के धार से मिट्टी का कटाव हो रहा है, जिसको लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग के द्वारा मिट्टी भराव और राहत कार्य जारी है। 

विज्ञापन


मामला सीवान के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के खवासपुर गांव का है। गंडक नहर का बांध पर पानी का दबाव बढ़ने से बांध टूट गया और पानी का बहाव गांव में तेजी से प्रवेश करने लगा, जिसके बाद बांध से सटा गांव खवासपुर में बाढ़ जैसा नजारा हो गया। गांव में अचानक पानी का प्रवेश होने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से पानी को नियंत्रण करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन




गंडक विभाग के एसडीओ घटनास्थल पर टूटे हुए बांध का जायजा लिए। अधिकारी बांध ढहने के लिए चूहों को दोषी बता रहे हैं। अगर विभाग द्वारा जल्द ही इस बांध की मरम्मत नहीं की गई तो कई और गांव इसकी चपेट में आ सकते हैं और उनकी फसल पानी में डूब सकती है। अधिकारियों ने कहा कि चूहों ने बांध को जगह-जगह से कुरत दिया और हालत यह हो गई कि अंदर ही अंदर इन इनके बिलों में पानी भरने से बांध ढह गया। 2017 में भी इसी तरह बांध ढहने पर चूहों पर आरोप लगा था। तब तत्कालीन जल संसाधन मंत्री ने विस्तार से बताया था कि चूहे कैसे जिम्मेदार हैं। अफसरों ने अब इस बांध के ढहने में उसी फॉर्मूले की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed