फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Siwan CJM Court sent Osama Shahab to jail in judicial custody; Bail hearing will be held tomorrow

Bihar News: सीवान सीजेएम कोर्ट ने ओसामा शहाब को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा; कल होगी जमानत पर सुनवाई

Wed, 18 Oct 2023 02:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 18 Oct 2023 02:10 PM IST
सार

Bihar: पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को बुधवार को सीवान सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ओसामा को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Bihar News: Siwan CJM Court sent Osama Shahab to jail in judicial custody; Bail hearing will be held tomorrow
न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया ओसामा शहाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को बुधवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया। वहीं, ओसामा के वकील द्वारा अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी, जिस पर कल गुरुवार को सुनवाई होने की बात बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हुसैनगंज थाना पुलिस ओसामा शहाब को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर सड़क माध्यम से सीवान लेकर आई। लगभग सैकड़ों गाड़ियों का काफिला ओसामा शहाब के पीछे चलता रहा। ओसामा शहाब के व्यवहार न्यायालय सीवान पहुंचने पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जहां प्रशासन ने पहले से ही भारी तादाद में पुलिस बल को मुस्तैद कर रखा था। इसके बाद ओसामा को ACJM 9 के समक्ष पेश किया गया। जहां कल सुनवाई का आदेश करते हुए फिलहाल ओसामा शहाब को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ओसामा शहाब के वकील मो. मोबीन ने बताया कि पेशी के बाद 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब तो न्यायिक प्रक्रिया के तहत हम लोग आगे की अपील में जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, ओसामा को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद उसके समर्थक अजय भास्कर चौहान ने कहा कि ओसामा शहाब को राजनीति के तहत फंसाया गया है। अजय ने कहा कि यह साफ है कि जिस दिन घटना हुई उस दिन ओसामा शहाब दिल्ली में थे और जान-बूझकर उन्हें इस मामले में फंसाया गया है। अजय ने आगे कहा कि 2024 का चुनाव है। चुनाव चाहे मैडम लड़ें या उनके बेटे ओसामा शहाब लड़ें। उनके समर्थकों में भारी उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed