फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Shot after failing to rob a Western Union operator in Siwan; Third incident of firing in 24 hours

Bihar: सीवान में वेस्टर्न यूनियन संचालक से लूट में असफल होने पर मारी गोली; 24 घंटे में गोलीबारी की तीसरी घटना

Wed, 20 Dec 2023 12:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 20 Dec 2023 12:17 PM IST
सार

Siwan Firing Incidents: सीवान में 24 घंटे में गोलीबारी की तीसरी घटना सामने आई है। मैरवा में एक वेस्टर्न यूनियन संचालक से लूट में असफल होने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से दुकानदार घायल हो गया। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bihar News: Shot after failing to rob a Western Union operator in Siwan; Third incident of firing in 24 hours
मामले की जांच कर रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में वेस्टर्न यूनियन संचालक से पैसे की लूट में असफल होने पर अपराधियों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। उसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के शिवपुर मठीया बाजार पर स्थित ऋषि टूर एंड ट्रैवल्स एवं वेस्टर्न यूनियन की दुकान में घटी। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, 24 घंटे के भीतर गोलीबारी की जिले में यह तीसरी घटना है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ऋषि टूर एंड ट्रैवल्स एवं वेस्टर्न यूनियन दुकान के मालिक ऋषि जायसवाल पिता विपिन प्रसाद हैं। वह रोज की तरह अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे थे। तभी एक मोटरसाइकिल से आए तीन अपराधी ग्राहक बनकर पहुंचे। उन लोगों ने आधार कार्ड से पैसे निकालने की बात कही। इस पर दुकानदार ने कहा कि पहले दुकान खुल जाने दें, तब पैसे मिल जाएंगे।
विज्ञापन




इसके बाद अपराधी दुकानदार से पैसों से भरा बैग छीनने  की कोशिश करने लगे, दुकानदार ने जब इसका विरोध किया तो लूट में असफल होता देख बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार दी। इस हमले से दुकानदार घायल होकर वहीं गिर गया और अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। गोली दुकानदार की जांघ में लगी है। उसके बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
24 घंटे में गोलीबारी की तीसरी घटना
सीवान में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। शायद यही वजह है कि अपराधियों ने 24 घंटे के भीतर गोलीबारी की एक के बाद एक घटना को अंजाम दिया है। पहली घटना उस वक्त सामने आई जब बीती देर रात जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने के बाद उसको गोली मार दी गई। गोली उसके हाथ में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है।

यह खबर चल ही रही थी कि फिर बीती रात अपराधियों ने शहर के पुराना किला मोड़ 2 नंबर अड्डा स्थित सीवान ग्लास हाउस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। अब तीसरी घटना बुधवार को सुबह 10 बजे के करीब मैरवा में लूट में असफल होने पर दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। एकाएक तीन जगह गोलीबारी की घटना से जिले में दहशत का माहौल कायम है।

 
सीवान में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार गोलीबारी तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई गोलीबारी के मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने अलग-अलग प्रेस रिलीज जारी कर घटना में जांच की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed