फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : She got as a bihar police constable, wife refused to live with husband in Begusarai.

Bihar : शादी के बाद तन पर आई वर्दी तो बदल गया रौब; ज्योति मौर्या की तरह का केस बेगूसराय में चर्चा का केंद्र

Sun, 16 Jun 2024 06:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 16 Jun 2024 06:15 PM IST
सार

Bihar : ट्रेनिंग पर जाने से पहले पति को अपना ख्याल रखने एवं जल्द मिलने की बात कह कर महिला ट्रेनिंग करने चली गई। ट्रेनिंग के दौरान दोनों के बीच की दूरियां दिन प्रतिदिन बढ़ती गई। फिर एक दिन पत्नी ने कह दिया कि अब वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है।

विज्ञापन
Bihar news : She got as a bihar police constable, wife refused to live with husband in Begusarai.
आरोपी पत्नी रौशनी और उसके पति विजय कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

उत्तर प्रदेश की ज्योति मौर्या का मामला अब भले ही थम गया, लेकिन एक ऐसी ही कहानी बिहार में फिर देखने को मिली है। शादी के बाद शारीर पर जैसे ही वर्दी आई पत्नी का रौब बदल गया। पत्नी अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दी। मामला बेगूसराय जिला के बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डरहा गांव की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि डरहा गांव निवासी पृथ्वी राय के पुत्र विजय कुमार (30) की शादी 15 जून 2013 को साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी रामविनय राय की पुत्री रोशनी कुमारी के साथ हुई। शादी के बाद रोशनी ने आगे पढ़ने की इच्छा जताई। रौशनी के पति विजय कुमार उसे पढ़ाई करने की छुट दे दी। इतना ही नहीं वह अपनी पत्नी की पढ़ाई का खर्च भी उठाने लगे। पैसे की कमी को पूरा करने के लिए विजय कुमार ने स्थानीय धर्म कांटा पर मामूली से रकम पर नौकरी करने लगा।

विज्ञापन


नौकरी होने पर बदल गई नियत 
 समय बीतता गया और एक दिन रोशनी को सरकारी नौकरी मिल गई। अक्टूबर 2022 में बिहार पुलिस के सिपाही के तौर पर उसकी बहाली हो गई। बहाली के बाद 15 अक्टूबर 2022 को रोशनी बिहार पुलिस के सिपाही पद पर जॉइन कर ली। ट्रेनिंग पर जाने से पहले अपने पति को अपना ख्याल रखने एवं जल्द मिलने की बात कह कर वह अपनी ट्रेनिंग को पूरा करने के लिए चली गई। इस ट्रेनिंग के दौरान उन दोनों की बीच की दूरियां दिन प्रतिदिन बढ़ती गई। बातें कम होती गई। और फिर एक वक्त ऐसा आया जब रोशनी ने साफ तौर पर यह कहकर विजय से दूरी बना ली कि अब वह उसके साथ रहना नहीं चाहती है।
विज्ञापन


महिला के भाई और पिता भी दे रहे हैं दवाब 
विजय ने बताया कि शादी के 11 साल बाद वह कह रही है कि अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रहन चाहती हूं। यह सुनकर विजय कुमार हक्का-बक्का रह गया। वह अपने स्तर से पूरी कोशिश करने में लग गया कि रौशनी अपने निर्णय को छोड़ दे। रोशनी को मनाने के लिए विजय कुमार ने बहुत कोशिश की लेकिन रोशनी नहीं मानी। इतना ही नहीं रोशनी के पिता और भाई विजय भी रौशनी की तरफ से तलाक दिलवाने के लिए दवाब बनाने लगे। शनिवार की दोपहर रोशनी अपने पिता और भाई के साथ विजय के घर बिरहा पहुंची और  वेलोग विजय से तलाक देने की बात कहने लगे। लेकिन विजय और उसके परिजन रोशनी को जाने से रोकने लगे। लगभग एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला । मामले की जानकारी मिलते ही बखरी पुलिस दोनों पक्षों को थाना लेकर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed