फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Shastri nagar patna Bihar Police arrested youth suspects ag colony patna gang rape minor girl case

Bihar News : पटना की पॉश कॉलोनी में गैंगरेप; लग्जरी कार से ले गया युवक, लहूलुहान कर छोड़ गया अस्पताल में

Sat, 02 Nov 2024 07:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 02 Nov 2024 07:50 AM IST
सार

Patna Gang Rape : बिहार में रेप और गैंगरेप की घटनाओं की जैसे बाढ़ आ गई है। वैशाली के होटल में नाबालिग से गैंगरेप और गया में दुष्कर्म के बाद हत्या की खबर आई। शुक्रवार रात पटना की पॉश कॉलोनी में गैंगरेप के बाद बुरी हालत में नाबालिग अस्पताल पहुंचाई गई।
 

विज्ञापन
Bihar News: Shastri nagar patna Bihar Police arrested youth suspects ag colony patna gang rape minor girl case
अस्पताल में भर्ती कराई गई लड़की से पूछताछ के बाद जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना के जगदेव पथ स्थित एक अस्पताल में एक नाबालिग लड़की को भर्ती कराने के लिए लग्जरी कार से दो युवक आए। बताया जा रहा है कि उसके साथ दो महिलाएं भी थीं। इन चारों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उस पूछताछ से अलग, गुप्तांग से अत्यधिक रक्तस्राव से गंभीर हो रही नाबालिग लड़की ने पुलिस को जो जानकारी दी है, वह बेहद चौंकाने वाली है। उसने बताया है कि उसकी मां ने ही उसे पटना की एजी कॉलोनी में एक युवक के पास लग्जरी कार से भेजा था। एक युवक को खुश करने के नाम पर जबरन मां ने पैसे लेकर भेजा था, लेकिन वहां पांच युवकों ने उसके साथ दरिंदगी की। लड़की इससे ज्यादा बताने की स्थिति में नहीं थी। उसे गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


गाड़ी से चादर, तकिया का खोल, लड़की के कपड़े बरामद
इस मामले में एसडीपीओ 2 दिनेश पांडेय ने बताया कि नाबालिग लड़की शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसकी मां ने किसी काम से अपार्टमेंट में भेजा था। उससे भी पूछताछ चल रही है। यहां कमरा नंबर C-108 में आरोपियों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एफएसएल की टीम ने गाड़ी से चादर, तकिया का खोल, लड़की के कपड़े, गाड़ी की सीट बरामद किया है। 
विज्ञापन


वैशाली और गया के साथ 24 घंटे में यह भी मामला
वैशाली के होटल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और गया में विवाहिता की बलात्कार के बाद हत्या का मामला सामने आ चुका था, तभी पटना में यह घटना बिहार पुलिस के लिए चोट के रूप में सामने आई। शुक्रवार की मध्य रात्रि के बाद जगदेव पथ स्थित अस्पताल में भीषण रक्तस्राव के साथ नाबालिग लड़की के गंभीर हालत में भर्ती कराए जाने के बाद पुलिस को सूचना मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed