फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : sexual exploitation on the pretext of marriage in munger, bihar police Case registered

Bihar News : दूसरे धर्म की लड़की को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, इंकार करने पर कराया मामला दर्ज

Fri, 25 Oct 2024 11:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 25 Oct 2024 11:19 PM IST
सार

Bihar : एक युवक ने मुस्लिम लड़की से प्रेम का नाटक किया और फिर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषन किया। गर्भवती होने पर लड़के को शादी करने की बात कही तो उसने टाल-मटोल करने लगा। 

विज्ञापन
Bihar News : sexual exploitation on the pretext of marriage in munger, bihar police Case registered
इसी थाना क्षेत्र का है आरोपी नीतीश कुमार उर्फ गोलू। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुंगेर में एक युवक ने मुस्लिम लड़की (22) से पहले प्रेम का नाटक किया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब एक साल तक उसका यौन शोषन किया। जब लड़की गर्भवती हो गई तो लड़के पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। आरोपी शादी के नाम पर लगातार टाल-मटोल करता रहा। इस दौरान लड़की आठ महीने की गर्भवती हो गई। मामला गंभीर होते देख पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन जमालपुर थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषन करने का मामला दर्ज कराया। मामला जमालपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी युवक छोटी केशोपुर मोहल्ला निवासी नीतीश कुमार उर्फ गोलू कुमार है।

विज्ञापन


मामला दर्ज होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार 
इस मामले को लेकर जमालपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि एक मुस्लिम लड़की ने छोटी केशोपुर निवासी नीतीश कुमार उर्फ गोलू पर शादी का झांसा देकर यौन शोषन करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नीतीश कुमार उर्फ गोलू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed