फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; Sex racket was going on in Patna, woman arrested, massage parlour, callgirl, police raid

Bihar : पटना में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने महिला सरगना को इन सामानों के साथ पकड़ा

Mon, 29 May 2023 12:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 29 May 2023 12:50 PM IST
सार

पटना पुलिस ने छापेमारी कर एक फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का उद्भेदन किया है। मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने एक महिला सरगना को हिरासत में लिया है। उसके पास से कई ऐसे सामान मिले, जिससे पुलिस दंग रह गए।

विज्ञापन
Bihar News; Sex racket was going on in Patna, woman arrested, massage parlour, callgirl, police raid
गर्दनीबाग़ थाना क्षेत्र में होता था सेक्स रैकेट का धंधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना पुलिस ने छापेमारी कर एक फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का उद्भेदन किया। मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र का है। मामले में खुलासा तब हुआ जब डायल 112 की पुलिस ने एक नाबालिग लडकी, उसकी माता-पिता और एक अन्य महिला को पकड़ कर गर्दनीबाग थाना को सौंपा। थाना पर पहुंची महिला और उस नाबालिग ने साथ में लाई गई एक अन्य महिला के संबंध में पुलिस को बताया कि वह उससे जबरन गलत काम करवाती थी। पुलिस द्वारा उक्त महिला से पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम  बच्ची देवी बताया।

विज्ञापन


जानिए, क्या है पूरा खेल 
पुलिस ने जब नाबलिग से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह फुलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। चितकोहरा में वह दाई का काम करती थी। पीड़िता का कहना है कि एक सप्ताह पहले जब वह काम कर के घर लौट रही थी तभी बच्ची देवी उसे मिली और उसने कहा कि मेरे घर में एक आदमी की मौत हो गई थी चलो जरा घर की साफ सफाई  कर देना, कुछ रुपये दे दूंगी। रुपये के लोभ में नाबालिग उसके साथ चली गई लेकिन से क्या पता कि यह औरत उसे कहां और किस काम के लिए जा रही है। नाबालिग ने बताया कि उसे ले जाते ही बच्ची देवी ने उसे रसोई में बंद कर दिया। 
विज्ञापन


आसपास की महिला ने दी परिजनों को जानकारी 
कई दिनों तक घर नहीं पहुंचने पर नाबालिग के परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी । इस क्रम में  नाबालिग जहां काम करने जाया करती थी, वहां सम्पर्क करने पर बताया गया कि वह एक सप्ताह से काम करने नहीं आई है। परिजन लगातार उसे ढूंढ ही रहे थे तभी अचानक शनिवार को पीड़िता ने अपने भाई को किसी दूसरे नम्बर से फोन किया और स्थान को चिन्हित करते हुए अपने अपहरण की सारी कहानी सुना दी। परिजन जब बताए गए जगह पर पहुंचे तो बच्ची देवी ने इस बात को खारिज करते हुए कहा कि यहां कोई लड़की नहीं है। लेकिन इसी क्रम में नाबालिग के पिता ने अपनी बेटी का चप्पल देखकर उसे शक हुआ और उन्होंने तुरंत  इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी को पकड़ कर गर्दनीबाग थाना ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी कर सरकार को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी हासिल होते ही गर्दनीबाग थाना अध्यक्ष रंजीत रजक ने एस.आई अर्चना कुमारी, एस.आई राजीव कुमार, एस.आई प्रियामाला सहित कुछ महिला कांस्टेबल को लेकर उक्त जगह पर छापेमारी किया जहां गिरफ्तार महिला बच्ची देवी के कमरे से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। फिर पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ में गिरफ्तार महिला बच्ची देवी ने पुलिस को जानकारी दी जिससे मामले का खुलासा हुआ।


स्थानीय लोगों ने कहा- होता है यहां देहव्यापार का धंधा 
गर्दनीबाग थानाध्यक्ष रंजीत रजक का कहना है कि लोगों से पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने भी बताया कि महिला देह व्यापार का धंधा करती है। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि बच्ची देवी जबरन उससे एक सप्ताह से गंदा काम करवा रही थी। विरोध करने पर जान से मारने और बेच देने की धमकी भी दे रही थी। उसने बताया कि वहां अन्य लड़कियां और महिलाओं का भी आना-जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed