फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Seven laborers died after getting buried in corn in Karnataka.cm nitish kumar

Bihar News : फिर परदेस में सात बिहारियों की मौत, बोरे के अंदर दबकर हुई मौत; सीएम नीतीश कुमार ने दिया मुआवजा

Tue, 05 Dec 2023 11:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 05 Dec 2023 11:11 PM IST
सार

Bihar : बिहार के बाहर जाकर काम करने वाले सात मजदूरों की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दो दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।  

विज्ञापन
Bihar News : Seven laborers died after getting buried in corn in Karnataka.cm nitish kumar
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में बिहार के सात श्रमिकों की एक साथ मौत हो गई। घटना विजयपुरा के अलियाबाद औद्योगिक क्षेत्र की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक निजी खाद्य प्रसंस्करण इकाई के गोदाम में एक बड़ी मशीन के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण कई मजदूर मक्के के ढेर के नीचे दब गये, जिसमें सात मजदूरों की मौत हो गई। बिहार के मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। घटना के संबंध में विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक सोनावणे ऋषिकेश भगवान का कहना है कि एक निजी खाद्य प्रसंस्करण इकाई के गोदाम में एक बड़ी मशीन  क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें कई मजदूर 100 टन मक्का के ढेर के नीचे दब गये। इस घटना में सात मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये। घटना होते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया।  आसपास के लोग उधर दौड़ कर आये और आननफानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां  सभी का घायलों का इलाज चल रहा है। फिर किसी तरह दबे हुए मजदूरों के शव को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस घटना से काफी मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना में मृत मजदूरों के परिजनों को संवेदना जताते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही मृत मजदूरों के पार्थिव शारीर को उनके घर तक पहुंचाने का भी आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस घटना में जो लोग घायल हैं उनका भी समुचित इलाज कराया जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed