फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Seven family members killed in road accident in Rohtas, Scorpio collided with container on NH 2

Bihar: रोहतास में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर कंटेनर में जा घुसी स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

Wed, 30 Aug 2023 08:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 30 Aug 2023 08:47 AM IST
सार

Rohtas News : पुलिस के अनुसार, हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोड़दार थी कि स्कॉर्पियो कंटेनर में जा घुसी। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Seven family members killed in road accident in Rohtas, Scorpio collided with container on NH 2
हादसे के बाद सभी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना शिवसागर थानाक्षेत्र से पखनारी के पास हुई। NH 2 पर बुधवार अहले सुबह कंटेनर में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


टक्कर इतनी जोड़दार थी कि स्कॉर्पियो कंटेनर में जा घुसी
पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर स्कॉर्पियो में फंसी लोगों की लाश को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोड़दार थी कि स्कॉर्पियो कंटेनर में जा घुसी। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोधगया से कैमूर लौट रहा था परिवार 
मरने वालों की पहचान तारा कुमारी (18), चांदनी कुमारी (15), अरविंद शर्मा (50), राजमती देवी (50), आदित्य कुमार (8), रिया कुमारी (9), और सोनी कुमारी (35) के रूप में हुई। वहीं घायलों में  रवि नंदन प्रियदर्शी (30), रितु शर्मा (14), सुदेश्वर शर्मा (60), दिव्या कुमारी (25) और उपेंद्र शर्मा (30) शामिल हैं। परिनजों का कहना है कि स्कॉर्पियो पर 12 लोग महिला पुरुष बच्चे सवार होकर बोधगया से कैमूर जिला के सबार थाना के कुडारी गांव लौट रहे थे। रोहतास जिला के पखनारी के पास शिवसागर थाना इलाके में स्कॉर्पियो और कंटेनर की टक्कर हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, हादसे के बाद स्थानीय लोग परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि हाईवे के साइड कई जगह ट्रक चालक गाड़ी खड़ी कर छोड़ देते हैं, अंधेरा होने के कारण कई बार चालक को खड़ा ट्रक दिखाई नहीं देता और वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed