Bihar News : सोन नद में डूबे परिवार के सात बच्चे, पांच बच्चों के शव मिले, दो की तलाश जारी; नहाने गए थे सभी
Rohtas News: जब तक लोग मदद के लिए पहुंचते तब तक सभी नदी की तेज धार में बहने लगे। आननफानन में गोातखोरों की टीम ने पांच बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास के तुम्बा गांव के गुजरने वाली सोन नद (नदी का पुल्लिंग रूप) में एक ही परिवार के सात बच्चे डूब गए। इनमें से पांच बच्चों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। वहीं दो बच्चों की तलाश जारी है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस सर्च अभियान चला रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। दो बच्चों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।
पांचों ने दम तोड़ दिया था
स्थानीय लोगों रोहतास के केदार गोंड के परिवार के सात बच्चे (सबकी उम्र आठ से बारह साल के बीच में है) सोन नद में नहाने गए थे। अचानक गहराई जाने से एक बच्चा डूबने लगा। उसको बचाने के चक्कर में सातों डूब गए। सभी ने मदद से लिए आवाज लगाई लेकिन जब तक लोग पहुंचते तब तक सभी नदी की तेज धार में बहने लगे। आननफानन में गोातखोरों की टीम ने पांच बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पांचों ने दम तोड़ दिया था।
डेहरी के एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह ने सिंह ने सात बच्चे सोन नद में नहाने गए थे। जलस्तर काफी अधिक होने के कारण बच्चे डूब गए। इनमें से पांच की लाशों बाहर निकाल लिया गया है। दो की तलाश चल रही है। डूबने वाले सात में तीन बच्ची भी शामिल थी। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
रोहतास में सोन नदी के डूबे बच्चों की पहचान
- निभा कुमारी (15) वर्ष, पिता -- नंदकिशोर गोंड, रांची।
- निधि कुमारी, (12) साल पिता- नंदकिशोर गोंड, रांची।
- गुनगुन कुमारी, (08) पिता -- नंद किशोर गोंड, रांची
- पवन कुमार, (06) पिता- नंदकिशोर गोंड, रांची।
- अभय कुमार, (10) पिता- केदार गोंड, तुंबा।
- विवेक कुमार, (12) पिता- टुनटुन गोंड, तुंबा।
- राजू कुमार, (12) पिता- कृष्णा गोंड, तुंबा।
मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले के तुंबा गांव में सोन नदी में नहाने के दौरान डूबने से 06 बच्चों और कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के सरैया ढाला के पास नदी में नहाने के दौरान 04 बच्चों की डूबने से हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है और वे इस घटना से मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सभी मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।