फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Security forces raid Naxalites hideouts in Gaya, explosives and other items recovered

Bihar: विधानसभा उपचुनाव में सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन में विस्फोटक व अन्य सामान बरामद

Fri, 04 Oct 2024 05:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 04 Oct 2024 05:22 PM IST
सार

नक्सलियों द्वारा इमामगंज विधानसभा उपचुनाव में सुरक्षाबलों के जवानों को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से विस्फोटक व अन्य सामान को छुपा कर रखा गया था। हालांकि समय रहते सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की मंसूबे को नाकाम कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Security forces raid Naxalites hideouts in Gaya, explosives and other items recovered
बरामद विस्फोटक और अन्य सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले में दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के ठिकानों से भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किया है। बीते दिन भी नक्सल प्रभावित इलाकों  में सर्च आपरेशन चलाकर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया था। वहीं शुक्रवार को भी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा जंगलों में छुपा कर रखा गया विस्फोटक बरामद किया है। यह बरामदगी गया जिले के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित लुगंडाही के जंगलों से किया गया। नक्सलियों का इमामगंज विधानसभा चुनाव के उप चुनाव में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना थी।

विज्ञापन


नक्सलियों की मंसूबे को नाकाम कर दिया
मिली जानकारी के मुताबिक गया जिले के अति नक्सल प्रभावित इलाका गया व औरंगाबाद सीमा पर स्थित डुमरिया के लंगुड़ाही के जंगल से सुरक्षाबलों ने दूसरे दिन भी भारी मात्रा में डेटोनेटर, कोडेक्स तार, विस्फोटक समेत अन्य समान को बरामद किया है। नक्सलियों द्वारा इमामगंज विधानसभा उपचुनाव में सुरक्षाबलों के जवानों को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से विस्फोटक व अन्य सामान को छुपा कर रखा गया था। हालांकि समय रहते सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की मंसूबे को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन


नक्सल इलाकों में सर्च अभियान चलाया रहे
मालूम हो कि बीते दो माह से गया पुलिस और सुरक्षावालों द्वारा सर्च अभियान में नक्सलियों की बंकरों से दर्जनों प्रेशर आईडी एवं विस्फोटक सामान समेत अन्य समान बरामद किया जा चुका है। वहीं सुरक्षाबलों के जवानों द्वारा लगातार नक्सल इलाकों में सर्च अभियान चलाया रहे हैं। नक्सलियों के विस्फोटक बरामदगी के दौरान डुमरिया प्रखंड के सीआरपीएफ 47 बटालियन के अधिकारियों और जिला पुलिस के अधिकारीयों मौजूद थे। इस संबंध में सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  लंगूराही के जंगल से सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने 450 डेटोनेटर और 300 मीटर कोडेक्स तार एवं विस्फोटक समेत भारी मात्रा में अन्य सामान को बरामद किया है। बताया गया कि सुरक्षावालों की यह सफलता नक्सलियों के बने बंकर से मिली है। विस्फोटक बरामदगी के बाद भी उक्त जंगलों में सुरक्षाबलों और गया पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed