फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Scrutiny process and inter compartmental exam date after BSEB Bihar Board 12th Result 2025

BSEB Result: इंटर परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं तो देखें स्क्रूटिनी की तारीख, यह फॉर्म भी साथ भरा जाएगा

Tue, 25 Mar 2025 05:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 25 Mar 2025 05:31 PM IST
सार

Bihar Board 12th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर परीक्षा परिणाम जारी करने के साथ ही रिजल्ट से असंतुष्ट परीक्षार्थियों के लिए स्क्रूटिनी और फेल हुए परीक्षार्थियों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा की आवेदन की तारीखें जारी कर दी हैं। दोनों ही आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे।

विज्ञापन
Bihar News : Scrutiny process and inter compartmental exam date after BSEB Bihar Board 12th Result 2025
बिहार बोर्ड पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज, 25 मार्च 2025 को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित किए। इधर, बिहार बोर्ड की ओर से छ यदि कोई विद्यार्थी अपने प्राप्तांकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह एक अप्रैल से आठ अप्रैल 2025 तक स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसी अवधि में इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा और कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए भी ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इन परीक्षाओं का परिणाम 31 मई 2025 तक जारी करने का लक्ष्य है, ताकि विद्यार्थी समय पर उच्च शिक्षा में प्रवेश ले सकें। अधिक जानकारी के लिए BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर देखें।

विज्ञापन


बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 की परीक्षा एक से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 12,80,211 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा परीक्षाओं के आयोजन से लेकर परीक्षाफल जारी करने तक की प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे यह परिणाम समय पर घोषित किया जा सका।  समिति परीक्षाओं के आयोजन से लेकर परीक्षाफल जारी करने तक की प्रक्रिया देश के अन्य परीक्षा बोर्डों की तुलना में पहले पूरी कर रही है, जो आधुनिक तकनीक के माध्यम से परीक्षा प्रणाली में किए गए सुधारों का परिणाम है। समिति ने नए सॉफ्टवेयर के माध्यम से रिजल्ट प्रोसेसिंग की, जिसे वर्ष 2020 में तैयार किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


27 दिनों के अंदर रिजल्ट तैयार
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इस वर्ष इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 में सम्मिलित 12,80,211 परीक्षार्थियों का परिणाम मूल्यांकन की तिथि से 27 दिनों के अंदर प्रकाशित किया गया है। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025, 15 फरवरी, 2025 को समाप्त हुई थी और 27 फरवरी, 2025 से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था। 12,80,211 परीक्षार्थियों की 68 लाख से अधिक कॉपियों और 68 लाख से अधिक ओएमआर शीट की जांच करते हुए 27 दिनों के अंदर इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का परिणाम घोषित किया गया, जो लगातार सातवें वर्ष भी पूरे देश में एक रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed