फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Scorpio laden with foreign liquor collides with tree in Purnia one dead

Bihar News: पूर्णिया में पेड़ से टकराई विदेशी शराब लदी स्कॉर्पियो, चालक की मौत

Fri, 22 Mar 2024 01:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 22 Mar 2024 01:26 PM IST
सार

बिहार के पूर्णिया में अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। घटना में स्कॉर्पियो सवार युवक की मौत हो गई। गाड़ी में विदेशी शराब होने की बात बताई गई है, जिससे ड्राइवर द्वारा नशे में गाड़ी चलाने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News Scorpio laden with foreign liquor collides with tree in Purnia one dead
क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में शराब लदे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से जाकर टकराते हुए पटली मार दिया, जिससे स्कॉर्पियो एस-3 मॉडल की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी पर सवार चालक की मौत घटना स्थल पर हो गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


वहीं, क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब देख आसपास आने-जाने वाले लोग शराब लूटकर फरार हो गए। घटना स्टेट हाइवे-65 के नगर थाना क्षेत्र के परोरा विद्या विहार स्कूल के समीप की है। वहीं, मृतक की पहचान सूरज कुमार पोद्दार, पिता स्वर्गीय अशोक पोद्दार, नगर पंचायत नरियार राय टोला वार्ड नंबर-12, जिला सहरसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, बताया जाता है कि धमदाहा मुख्य सड़क पर सुबह पांच बजे पूर्णिया की ओर से धमदाहा की ओर जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या BR-11 PB0-0485 है। तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क की दाहीने ओर पेड़ से जाकर टकराते हुए पटली मार दिया, जिससे स्कॉर्पियो एस-3 मॉडल की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी पर सवार चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। लोगों ने जब रुककर देखा तो स्कॉर्पियो के अंदर शराब का कार्टून भरा हुआ था। लोगों ने जमकर शराब लूट भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है। वहीं, गाड़ी के अंदर से हाई वयड वियर 500 एमएल 44 कैन, कोशमोश 50-750 एमएल 37 बोतल और 375 एमएल 77 बोतल, 180 एमएल 153 बोतल यानी कुल 106 लीटर शराब बरामद किया है। वहीं, नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में स्कॉर्पियो चालक की मौत हुई है। मौत के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed