फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: SBI bank employees shot by criminals in Hajipur.bihar police

Bihar Police : खाकी का डर नहीं, अब बैंककर्मी को मारी गोली; लोन का काम देखने वाले SBI के फील्ड ऑफिसर घायल

Tue, 12 Sep 2023 04:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 12 Sep 2023 04:44 PM IST
सार

Bihar news :  बैंक कर्मी अपने घर से निकलकर बैंक जा रहे थे। करताहां थाना क्षेत्र के चांदी धनुषी में अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर है।

विज्ञापन
Bihar news: SBI bank employees shot by criminals in Hajipur.bihar police
अस्पताल में बैंक कर्मी का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर में बेखौफ अपराधियों ने बैंक कर्मचारी को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैंक कर्मचारी वैशाली जिला के लालगंज ब्रांच के SBI के फिल्ड ऑफिसर अमर ज्योति हैं। घटना करताहां थाना क्षेत्र के चांदी धनुषी की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि अमर ज्योति अपने घर से बैंक जा रहे थे, तभी चांदी धनुषी में अपराधियों ने अमर ज्योति को गोली मार दी। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर है। बैंक कर्मचारी अमर ज्योति हाजीपुर के काजीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


पांच महीना पहले हुआ है तबादला 
घायल बैंककर्मी अमर ज्योति के सहयोगियों का कहना है कि अमर ज्योति का तबादला 5 महीने पूर्व ही हाजीपुर के SBI शाखा से लालगंज हुआ था।  वह हर दिन की तरह आज भी अपने घर से निकल कर बैंक जा रहे थे। तभी रास्ते में अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। अमर ज्योति मुख्य रूप से बैंक कर्मचारी का लोन संबंधी कार्य फील्ड में करता था। 
विज्ञापन


घटना का कारण स्पष्ट नहीं 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच में जुट गई। घटना के संबंध में एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि घटना का सीसीटीवी मिला है जिसमें अपराधी दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बाइक पर सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है और अपराधी के भागने वाली दिशा में पुलिस जांच पड़ताल करते हुए छापेमारी कर रही है।उन्होंने बताया कि अमर ज्योति को गोली किसने और क्यों गोली मारी यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि अमर ज्योति के फर्द बयान का इंतजार है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed