Sheohar Lok Sabha: शिवहर में सत्ता का संग्राम; चाय पर चर्चा में शिक्षा, रेलवे समेत इन मुद्दों पर बात
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज बिहार के शिवहर पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा हुई। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता सवालों के जवाब देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वोटरों से उनके मन की बात पूछी जा रही
इस समय 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' भी बिहार में है और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर में लोगों से बातचीत करने के लिए पहुंच चुका है। शहर के जिला गेट के पास चाय पर चर्चा के बहाने वोटरों से उनके मन की बात पूछी गई। चाय की चुस्की के साथ शिवहर लोकसभा सीट के मतदाताओं ने शहर के विकास, रोजगार समेत कई मुद्दों पर बात की।
रोजगार और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं का काफी अभाव
स्थानीय प्रभात यादव ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं का काफी अभाव है। अब तक यहां न रेल आई और न ही डिग्री कॉलेज बना। शिवहर में समस्या ही समस्या है। इस बार मुद्दों पर चुनाव हो रहा है। शिवहर को लेकर लालू प्रसाद और पंडित रघुनाथ झा ने सपना देखा था इसलिए एक अनुमंडल वाले क्षेत्र को जिला बनाया था। जो प्रत्याशी यहां का विकास करेगा हमलोगा उन्हें की वोट करेंगे। वहीं रोहित कुमार ने कहा कि शिवहर में सड़क की काफी समस्या है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ता है। शत्रुघ्न कुमार ने कहा कि रेलवे लाइन अब तक नहीं आ पाई है। रोड काफी खराब है। गांव आने-जाने में काफी समस्या होती है। खासकर बरसात के मौसम में लोगों काफी परेशान हो जाते हैं।