Bihar News : बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया हमला, 8 पुलिसकर्मी घायल
Bihar : छापेमारी करने गई पुलिसबलों पर बालू माफिया ने हमला किया है, जिसमें आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। आननफानन में सभी घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में एक बार फिर बालू मफियाओं ने पुलिस पर हमला किया है। यह हमला तब हुआ है जब पुलिस बालू माफियाओं पर नकेल कसने के लिए छापेमारी करने गई थी। घटना वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र की है। इस घटना में 8 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गिरफ्तार होते ही बालू माफिया के सहयोगियों ने कर दिया हमला
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना मिली थी कि तेरसिया इलाके में भारी मात्रा में बालू लोडिंग का कार्य किया जा रहा है। सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस टीम बनाकर मौके पर पहुंची। पुलिस को आते देख बालू कारोबारी इधर-उधर भागने लगे लेकिन पुलिस ने वहां से भाग रहे कुछ लोगों को खदेड़ कर पकड़ लिया। अपने साथियों को गिरफ्तार होते देख बालू माफिया के सहयोगियों ने अचानक ईंट पत्थर से पुलिस टीम पर हमला करने लगे, जिसमें 8 पुलिसकर्मी घायल हो गये। आननफानन में उन घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया।
11 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के संबंध में वैशाली एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि बालू की अवैध लोडिंग की सूचना मिलने पर पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची थी, जिसपर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। इस घटना में हमला करने वालों को चिन्हित कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि तीन बालू लोड करने वाले मशीन को भी जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।