फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Rural doctor made woman unconscious and raped her bihar police

Bihar News : इलाज कराने पहुंची महिला को सुई लगाकर किया बेहोश, फिर किया दुष्कर्म; अब उसे ढूंढ़ रहे ग्रामीण

Thu, 07 Sep 2023 01:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 07 Sep 2023 01:19 PM IST
सार

Bihar News : महिला की तबीयत खराब होने पर वह गांव के ही एक निजी डॉक्टर के पास दिखाने के लिए  गई। डॉक्टर ने महिला को भर्ती कर लिया और फिर उसे सुई देकर बेहोश कर दिया। महिला को जब होश आया तो वह सन्न रह गई। 

विज्ञापन
Bihar News: Rural doctor made woman unconscious and raped her bihar police
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नवादा में चार बच्चों की मां ने एक प्राइवेट ग्रामीण चिकित्सक पर इलाज के नाम पर बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता ने आरोपी चिकित्सक मोहम्मद जलाल के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना कौवाकोल थाना क्षेत्र की है। महिला ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह चार बच्चों की मां है। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह गांव के ही एक निजी डॉक्टर के पास दिखाने के लिए गई। डॉक्टर ने महिला को भर्ती कर लिया और फिर उसे बेहोशी का सुई लगा दिया। सुई लगते ही महिला बेहोश हो गई। महिला को जब होश आया तो उसे पता चला कि चिकित्सक ने उसे बेहोश करके उसके साथ दुष्कर्म कर लिया। महिला ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों और ग्रामीणों को दी। घटना के बाद आरोपी चिकित्सक गांव छोड़कर फरार हो गया है। अब महिला ने आरोपी चिकित्सक मोहम्मद जलाल के खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महिला थाना में मामला दर्ज 
घटना के संबंध में महिला थानाध्यक्ष अंशु प्रिया का कहना है कि गांव के ही ग्रामीण प्राइवेट चिकित्सक मोहम्मद जलाल ने इलाज करने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि बेहोशी की सुई लगाकर महिला के साथ उसने दुष्कर्म किया है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला का 164 का बयान भी करवाया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस आरोपी ग्रामीण प्राइवेट चिकित्सक मोहम्मद जलाल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों में आक्रोश 
 घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि खुद को चिकित्सक कहने वाला यह चिकित्सक नहीं बल्कि समाज का दुश्मन है। पुलिस ऐसे गुनाहगार को जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उसपर कठोर कार्रवाई करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed