फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Ruckus at wedding ceremony in Muzaffarpur, Bengal girl, love affair, baraatis, Bihar police

Bihar: जश्न के बीच शादी की रस्में होने लगीं, तभी दूल्हे को लगा झटका; बंगाल से 'तूफान' बन आई युवती ने बदला सीन

Tue, 20 May 2025 12:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 20 May 2025 12:48 PM IST
सार

बात इतनी बढ़ गई कि बारातियों ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाने की कोशिश की लेकिन किसी ने बात नहीं मानी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पंचायत बैठायी गई। पंचायत ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। 

विज्ञापन
Bihar News: Ruckus at wedding ceremony in Muzaffarpur, Bengal girl, love affair, baraatis, Bihar police
बंगाल से आई लड़की के हंगामे के बाद दू्ल्हे और बारातियों को बंधक बना लिया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर के बरूराज थाना क्षेत्र में एक शादी की समारोह जमकर हंगामा हुआ। सोमवार देर रात बारात लगने के कुछ ही देर बाद एक युवती ने जमकर बवाल मचा दिया। यह घटना तब हुई जब दूल्हा सुभाष राम अपने गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचा था और शादी की रस्में शुरू होने वाली थी। पश्चिम बंगाल से आई एक युवती ने खुद को दूल्हे की पत्नी बता कर जमकर हंगामा किया। उसने दावा किया कि उसने पहले ही सुभाष के साथ शादी की है। इस बात के सबूत के तौर पर कोर्ट में विवाह के कागजात भी दिखाए।

विज्ञापन


दुल्हन पक्ष के सभी लोग नाराज हो गए
इधर, लड़की के हंगामे के बीच, दुल्हन पक्ष के सभी लोग नाराज हो गए। उन्होंने पूरी बारात को बंधक बना लिया। मामला इतना बढ़ गया कि बारातियों ने पुलिस से मदद मागी। फौरन बरूराज थाना की पुलिस आई और लोगों को समझाने में जुट गई। पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए पंचायत का आयोजन किया।
विज्ञापन

बिहार की रोल मॉडल सास, जिसने बहू की इच्छा जान स्कूल में करा दिया दाखिला; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करवाया
पुलिस की मौजूदगी में पंचायत ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। इसमें दूल्हा पक्ष ने लड़की पक्ष को खर्च हुए रुपये वापस किए। इसके परिणामस्वरूप, बारात बिना दुल्हन के लौट गई और दूल्हा सुभाष को अपनी पहली पत्नी के साथ घर लौटना पड़ा। ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि उन्हें शादी के दौरान बारातियों को बंधक बनाए जाने की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है और किसी भी पक्ष ने औपचारिक आवेदन नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed