फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: RPF will file FIR against Bihar Police; police arrested gateman, train stopped for 20 minutes.

Bihar: नशे में ड्यूटी करने के आरोप में गेटमैन गिरफ्तार, 20 मिनट तक रुकी रही ट्रेन, अब पुलिस पर केस करेगा रेलवे

Sat, 30 Nov 2024 10:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 30 Nov 2024 10:43 AM IST
सार

छौड़ादानो स्टेशन अधीक्षक ने राजेश कुमार ने कहा कि गेटमैन की ऑन ड्यूटी गिरफ्तारी सही नहीं है। अगर ट्रेन स्टेशन खड़ी रहती तो कोई घटना भी हो सकती थी। रेलवे की तरफ से आरपीएफ थाने में मोतिहारी पुलिस पर FIR दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: RPF will file FIR against Bihar Police; police arrested gateman, train stopped for 20 minutes.
बिहार पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोतिहारी पुलिस पर रेल पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने जा रही है। कारण यह है कि मोतिहारी पुलिस ने रेलवे के गेटमैन को गिरफ्तार कर लिया था। इससे करीब 20 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। इतना ही नहीं रेलवे की ओर से आरोप लगाया गया कि मोतिहारी पुस ने गेटमैन के साथ मारपीट भी की है। वहीं मोतिहारी पुलिस का कहना है कि शराब में धुत होकर गैटमैन ड्यूटी कर रहा था। इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस टीम ने फौरन गेटमैन को हिरासत में ले लिया
घटना रक्सौल-घोड़ासहन-सीतामढ़ी रेल खंड के जयमूर्तिनगर फ्लैग के पास की है। यहां गेट संख्या 16C के पास तैनात गेटमैन को जितना थाने पुलिस ने नशे की हालत में गुरुवार की रात्रि करीब 12:30 बजे गिरफ्तार किया था। जितना थानाध्यक्ष के अनुसार रात्रि गस्ती के दौरान रेल फाटक बंद था। गेटमैन को गेट खोलने के लिए कई बार बोला गया लेकिन नहीं सुना। जब उसके पास पुलिस टीम गई तो पता चला कि उसने शराब पी है। ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गई तो शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने फौरन उसे हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान शेखपुरा जिला के कोरमा थाना क्षेत्र का निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। करहना एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि शराब के नशे में गेट मैन था। जिसे गिरफ्तार कर रात्रि में ही आरपीएफ इंस्पेक्टर को सूचित कर दिया गया था।
विज्ञापन


आरपीएफ थाने में मोतिहारी पुलिस पर FIR दर्ज कराई जाएगी
इधर, रेलवे ने इस घटना का विरोध किया गया है। कहा कि पुलिस को गेटमैन की गिरफ्तारी से पहले सूचना देनी चाहिए थी। रेलवे के पीडब्ल्यूआई राजू कुमार ने बताया कि बिना संबंधित अधिकारी को सूचना दिए ही गेटमैन को गिरफ्तार कर लिया गया। इतना ही नहीं जितना पुलिस द्वारा गेटमैन के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार भी किया गया। गेटमैन द्वारा गिरफ्तारी के बाद करीब एक घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। छौड़ादानो स्टेशन अधीक्षक ने राजेश कुमार ने बताया कि 05526 करीब 20 मिनट तक छौड़ादानो स्टेशन पर रुकी रही। बाद में मेमो देकर ट्रेन को रवाना किया गया। कहा कि गेटमैन की ऑन ड्यूटी गिरफ्तारी सही नहीं है। अगर ट्रेन स्टेशन खड़ी रहती तो कोई घटना भी हो सकती थी। इस संबंध में रेलवे के तरफ से आरपीएफ थाने में मोतिहारी पुलिस पर FIR दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed