फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Route change of the city due to Grand Alliance rally, know which roads are open for you

Purnia: महागठबंधन की महारैली को लेकर शहर का रूट चेंज, जानिए, कौन-कौन से रोड आपके लिए खुले हैं

Sat, 25 Feb 2023 10:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 25 Feb 2023 10:34 AM IST
सार

Bihar: अगर आप आज पूर्णिया में है तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। पूर्णिया में महागठबंधन की रैली है। VIP मूवमेंट को लेकर प्रशासन ने पूर्णिया के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया है।

विज्ञापन
Bihar News: Route change of the city due to Grand Alliance rally, know which roads are open for you
महागठबंधन की रैली को लेकर ट्रैफिक रूट चेंज कर दिए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप आज पूर्णिया में है तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। पूर्णिया में महागठबंधन की रैली है। रैली में शामिल होने के लिए अलग-अलग जिलों से सैकड़ों लोग पहुंचे हैं। VIP मूवमेंट को लेकर प्रशासन ने पूर्णिया के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया है। आज सीबीएसई की परीक्षा भी है। छात्रों को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसलिए प्रशासन ने कई जगह पर रूट चेंज कर आवागमन सुलभ करवाने की व्यवस्था की है। ट्रैफिक किसी तरह से प्रभावित ना हो इसके लिए प्रशासन ने खास तैयारी की है। कई थानेदार को अलग-अलग इलाकों में तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


अब जानिए कौन-कौन आपके लिए खुले रहेंगे
  • पॉलिटेक्निक चौक से माता चौक डॉलर हाउस चौक होते हुए डीएवी स्कूल तक रूट बनाए गए हैं।
  • इसी तरह मानस भारती में बने सेंटर पर जाने के लिए फोर्ड कंपनी चौक के रास्ते रूट बनाए गए हैं। 
  • जनता चौक इलाके के लोग शहर के अन्य इलाके में जाने के लिए ध्रुव उद्यान के सामने वाली सड़क का इस्तेमाल कर सकते है।
  • जनता चौक से पूर्णिया कॉलेज होते हुए यादव टोला के रास्ते वन विभाग पुल की ओर जा सकते हैं।
  • पूर्णिया सिटी जाने के लिए रामबाग चौक से रूट खुले रहेंगे।
  • इधर, धमदाहा और केनगर की ओर से आने वाले लोग मधुबनी काली मंदिर के सामने से गुजरनी वाली सड़क का इस्तेमाल कर चुनापुर रोड में प्रवेश कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
  • कटिहार और मरंगा से आने वाले लोग पॉलिटेक्निक चौक के रास्ते माता चौक डॉलर हाउस चौक होते हुए मधुबनी की ओर जा सकते हैं।
  • किशनगंज की तरफ से आने वाले लोग गुलाबबाग जीरोमाइल होते हुए मरंगा के रास्ते से शहर के अंदर प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed