फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Rohini Acharya targets CM Nitish Kumar and Minister Ashok Chaudhary, JDU RJD

Bihar: रोहिणी ने सीएम नीतीश पर कसा तंज, कहा- चाचा जी के यहां सिर-फुटव्वल जारी, चहेते प्यादे का सवाल भारी है

Wed, 25 Sep 2024 02:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 25 Sep 2024 02:56 PM IST
सार

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर रोहिणी ने सीएम नीतीश कुमार को चाचा जी और मंत्री अशोक चौधरी को चाचा जी के चहेते प्यादे कहकर संबोधित किया। 

विज्ञापन
Bihar News: Rohini Acharya targets CM Nitish Kumar and Minister Ashok Chaudhary, JDU RJD
सीएम नीतीश कुमार और मंत्री अशोक चौधरी पर रोहिणी आचार्य ने साधा निशाना। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार सरकार मंत्री और सीएम नीतीश कुमार करीबी कहे जाने वाले अशोक चौधरी की 'बढ़ती उम्र' कविता पर सियासी घमासान जारी है। अब राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर रोहिणी ने सीएम नीतीश कुमार को चाचा जी और मंत्री अशोक चौधरी को चाचा जी के चहेते प्यादे कहकर संबोधित किया। 

विज्ञापन


चाचा जी की चुप्पी उनकी लाचारी दर्शाती
इतना ही नहीं रोही ने लिखा कि सीएम की बेबसी और लाचारगी पर अफसोस है। चाचा जी के यहां सिर-फुटव्वल जारी है, विडंबना तो देखिए" अब तो चाचा जी की ही बढ़ती उम्र पर उनके ही चहेते प्यादे द्वारा उठाया गया सवाल बड़ा भारी है"!! कहीं ऐसा तो नहीं कि जुगाड़ की मदद से खड़े किए गए चाचा जी के खेमे के अब बिखरने की बारी है!! जारी उठापटक पर चाचा जी की चुप्पी उनकी लाचारी दर्शाती है। रोहिणी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


मंत्री ने दी थी यह सफाई
मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी कविता विवाद बढ़ने के बाद बिहार सरकार में किसी भी उलझन या असहमति होने की सभी बातों को दरकिनार करते हुए एक और ट्वीट किया। उसमें उन्होंने मेरा नेता मेरा अभिमान के तहत लिखा कि 'कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना, तो सुनी सुनाई बातों पर ध्यान देना छोड़ दीजिये'। साथ ही सीएम नीतीश के साथ दो तस्वीरें भी साझा कर दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए लिखा था मंत्री अशोक चौधरी ने
बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए।। एक दो बार समझाने से यदि कोई नहीं समझ रहा है तो सामने वाले को समझाना, "छोड़ दीजिए" बच्चे बड़े होने पर वो ख़ुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना, छोड़ दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed