फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Robbery worth lakhs in Nalanda, loot for 1.25 hours.took the couple hostage and beat.bihar police

Bihar News : नालंदा में 23 लाख की डकैती, सवा घंटे तक लूटते रहे; बंधक बनाकर दंपती को बेरहमी से पीटा

Sun, 10 Mar 2024 02:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 10 Mar 2024 02:59 PM IST
सार

Bihar : नकाबपोश लूटेरों ने किराना व्यवसायी के घर में डकैती किया। इस घटना में नकाबपोश डकैतों ने बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों को पहले बंधक बनाया और फिर लूट-पाट की। इस दौरान डकैतों ने दंपती के साथ मारपीट भी की।

विज्ञापन
Bihar News : Robbery worth lakhs in Nalanda, loot for 1.25 hours.took the couple hostage and beat.bihar police
भयंकर लूटपाट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नालंदा में नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार की रात किराना व्यवसायी के घर में डकैती किया। इस घटना में नकाबपोश डकैतों ने परिवार को पहले बंधक बनाया और फिर लूट-पाट किया। इस दौरान डकैतों ने दंपती के साथ मारपीट भी की। घटना रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीनपुर स्थित कमरपुर  मोड़ के समीप की है। डकैती की घटना कमलेश कुमार के घर स्थित दुकान में हुई है।

विज्ञापन


घर के मुख्य दरवाजे का ताला काट घुस गये डकैत
घटना के संबंध में पीड़िता रिंकू कुमारी का कहना है कि शनिवार-रविवार की रात 12:15 बजे नकाबपोश डकैतों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला काट घुस गये और गाली-गलौज करते हुए बंदूक की नोक पर मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। मारपीट के डर से  घर के स्टोरबेल और बक्सा-गोदरेज की चाभी उन्होंने दे दिया। गृह स्वामी का कहना है कि घर में सवा घंटे तक रुक कर नकाबपोश बदमाशों ने करीब 20 लाख के जेवरात और 3 लाख नगद लूट लिये।
विज्ञापन


सात-आठ की संख्या में थे लूटेरे
गृह स्वामी ने बताया कि 7 से 8 की संख्या में घर में घुसे नकाबपोश डकैतो ने उन्हें और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। परिजनों ने बताया कि डकैतों ने बड़े बुजुर्ग लोगों के साथ साथ बच्चों को भी अपने कब्जे में ले लिया। सभी को घर के एक कमरे में बंद कर दिया और बक्से एवं स्टोर वेल का ताला तोड़कर गहने-जेवरात एवं नगदी लूट लिए। डकैतों के जाने के बाद किसी तरह से वे लोग बंधन मुक्त हुए और कमरे का दरवाजा तोड़ कर घर के बाहर आए और  इसकी सूचना पास के लोगों और स्थानीय पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दी थी 50 लाख के गहना होने की जानकारी
गृह स्वामी का कहना है कि नकाबपोश डकैत क्षेत्रीय भाषा में बातचीत कर रहे थे। वे हथियार, रॉड और कटर से लैस थे। डकैतों का कहना था कि उन्हें गांव के ही लोगों ने घर में 50 लाख के करीब जेवरात रहने की बात बताई थी। दंपती घर में ही किराना दुकान चलाते हैं। पति-पत्नी के अलावा घर में दो बच्चे मौजूद थे। घटना के बाद पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है।


एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम कर रही जांच
रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि मेंन गेट का ताला तोड़ कर परिवार को बंधक बना घटना को अंजाम दिया गया है। एफएसएल एवं डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed