फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; Road accident in Bhojpur, death of father and son, truck ran over, Bihar Police

Bihar Police : सिपाही और बेटे की मौत; सड़क हादसे में बाइक सवार पत्नी भी गंभीर

Tue, 08 Aug 2023 01:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 08 Aug 2023 01:01 PM IST
सार

Bihar News : पिता-पुत्र बाबा गुप्तेश्वरनाथ को जल चढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Bihar News; Road accident in Bhojpur, death of father and son, truck ran over, Bihar Police
हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर में भीषण सड़क हादसे में बिहार पुलिस जवान और उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस जवान अपनी पत्नी और बेटे के साथ पांचवीं सोमवारी पर बाबा गुप्तेश्वरनाथ को जल चढ़ाकर एक साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में बिहार पुलिस के जवान और उनके बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी की हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला स्थित पेट्रोल पंप के पास रामदास टोला मोड़ की है।

विज्ञापन


हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मरने वालों की पहचान तियर थाना क्षेत्र के हुलास टोला गांव निवासी रविन्द्र सिंह (36) और उनके बेटे रोहन कुमार (13)। वहीं उनकी 30 वर्षीय पत्नी आशा देवी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौत
परिजनों का कहना है कि बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत रविन्द्र सिंह सोमवार की सुबह अपने घर हुलास टोला से बाइक पर बैठाकर अपनी पत्नी आशा देवी और पुत्र रोहन कुमार को सासाराम जिला स्थित बाबा गुप्तेश्वरनाथ का दर्शन करने के लिए गए हुए थे। वहां सभी लोग गुप्तेश्वरनाथ में जलाभिषेक कर ताराचंडी मंदिर गए और वहां पुजा पाठ कर फिर उसी बाइक पर सवार होकर देर शाम अपने घर वापस आ रहें थे। इसी बीच जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला पेट्रोल पंप स्थित रामदास टोला मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार रविन्द्र सिंह और उनके पुत्र रोहन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी आशा देवी इस दुर्घटना में घायल हो गई है। रविन्द्र सिंह अपने पीछे दो बेटी और पत्नी को छोड़ गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed