{"_id":"66ca9a97b9cb45a52d0c1ed5","slug":"bihar-news-road-accident-in-begusarai-youth-died-condition-of-2-is-critical-crushed-by-a-speeding-vehicle-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत, दो की हालत गंभीर; तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत, दो की हालत गंभीर; तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को कुचला
Sun, 25 Aug 2024 08:14 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 25 Aug 2024 08:14 AM IST
सार
परिजनों ने बताया है कि अजय कुमार गढ़पुरा से अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर आ रहा था। तभी नारायण पीपर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीनों युवक को कुचल दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर के पास की है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक गांव लौट रहेे। नारायण पीपर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक की तलाश में छापेमारी
इधर, मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहरा मच गया। मृत युवक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरबासा वार्ड नंबर 2 गांव के रहने वाले रामानुज पासवान का पुत्र अजय कुमार पासवान के रूप में की गई है। जबकि घायल दोनों ही युवक की पहचान सकरबासा गांव के रहने वाला मोहम्मद कारी एवं मोहम्मद वारिस के रूप में की गई है। मौके पर छौड़ाही थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ घर आ रहा था अजय
परिजनों ने बताया है कि अजय कुमार गढ़पुरा से अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर आ रहा था। तभी नारायण पीपर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक को कुचल दिया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही अजय कुमार पासवान की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मोहम्मद कारी एवं मोहम्मद वारिश गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया है कि जैसे ही मौत की जानकारी मिली वैसे ही आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंच कर इस घटना की सूचना छौड़ाही थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन