फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Road accident in Aurangabad: Husband and wife died; Son condition critical; bike-truck collision

Bihar News: औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसे में दंपती की मौत, बेटे की हालत गंभीर; शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों

Sat, 27 Apr 2024 06:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 27 Apr 2024 06:15 PM IST
सार

बाइक पर सवार सभी लोग हंटरगंज के घोड़ाघाट से किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घायल देवेंद्र प्रसाद और उसके 11 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार को मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करावाया गया। लेकिन, रास्ते में...

विज्ञापन
Bihar News: Road accident in Aurangabad: Husband and wife died; Son condition critical; bike-truck collision
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 जीटी रोड पर औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को खिरियावां मोड़ के पास कंटेनर ने ओवरटेक के दौरान एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर सवार तीन लोग सड़क पर गिर पड़े। बाइक सवार महिला के सिर पर कंटेनर का चक्का चढ़ गया। इससे उसका सिर वीभत्स रूप कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला के पति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि बेटे की हालत गंभीर है। मरने वालों की पहचान पूर्णाडीह निवासी देवेंद्र प्रसाद (40) की पत्नी सुनीता देवी(32) के रुप में की गई है। दंपती मदनपुर थाना के पूर्णाडीह के रहने वाले थे।

विज्ञापन


घोड़ाघाट से शादी समारोह से लौट रहे थे
बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार सभी लोग हंटरगंज के घोड़ाघाट से किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में घायल देवेंद्र प्रसाद और उसके 11 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार को मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करावाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। इसी दौरान देवेंद्र प्रसाद की मौत रास्ते में ही हो गईं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से जख्मी पीयूष को इलाज के लिए भर्ती करवाया है, जहां उसका सघन इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


आधा घंटा तक एनएच-19 जाम रहा
मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया है। मृतका मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा हेल्थ वर्कर के रूप में काम करती थी। घटना की जानकारी मृतकों के गांव पूर्णाडीह में मिलते ही परिजनों में शोक की लहर फैल गई। गांव परिजनों के चित्कार से दहल उठा। सुनीता स्वयं सहायता समूह से भी जुड़ी हुई थी। वह सामाजिक सरोकारों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती थी। उसकी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अलग पहचान थी। दुर्घटना के बाद आधा घंटा तक एनएच-19 जाम रहा। आवागमन बाधित रहा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मदनपुर के अपर थानाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह, और एसआई कन्हैया सिंह सदल बल मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed