Bihar: द्वितीय हॉकी इंडिया सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप में RK रॉय हॉकी अकादमी विजेता, शीर्ष हॉकी टीम को हराया
Bihar News: द्वितीय हॉकी इंडिया सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप में RK रॉय हॉकी अकादमी शीर्ष हॉकी टीम को हराकर विजेता बनी। इसके बाद राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी योगेश कुमार ने आरके रॉय हॉकी अकादमी के कप्तान विनय, कोच अनुराग और मैनेजर दानिश को बधाई दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉकी इंडिया द्वारा चार अगस्त 2024 से 11 अगस्त 2024 तक नई दिल्ली में द्वितीय हॉकी इंडिया सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप आयोजित किया गया। इसमें बिहार की आरके रॉय हॉकी अकादमी देश की शीर्ष हॉकी टीम को हराकर विजेता बनी। बिहार बंटवारे के बाद पहली बार बिहार की कोई हॉकी टीम राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनी। विभाजित बिहार के एक मात्र अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और पूर्व भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान अजितेश राय और लंदन में रह रहे पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अरुणिमा रॉय और अभिषेक रॉय ने अपने दिवंगत माता-पिता को श्रद्धांजलि देने और बिहार में हॉकी के विकास के लिए आरके रॉय हॉकी अकादमी की स्थापना की थी।
दो माह पूर्व हॉकी इंडिया से मान्यता मिलने के बाद कम समय में ही टीम ने जीत कर इतिहास रच डाला। टीम से जुड़ी सारे वित्तीय आवश्यकता आरके रॉय अकादमी के परिवार ने पूरी की है।
जानकारी के मुताबिक, देश की श्रेष्ठ हॉकी अकादमी घूमन्नेहरा हॉकी अकादमी, हरियाणा, जय भारत हॉकी अकादमी, हरियाणा को हराकर क्वार्टर फाइनल में राउन्ड ग्लास हॉकी अकादमी, पंजाब को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
सेमी फाइनल में आरके हॉकी अकादमी ने हरियाणा को 3-0 से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। जहां उनका मुकाबला देश की शीर्ष टीम आर्मी ब्वायज हॉकी से हुआ। निर्धारित समय तक 2- 2 की बराबरी पर रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर इतिहास बना डाला। वहीं, बालिका वर्ग में आरके रॉय हॉकी अकादमी चौथे स्थान पर रही।
इस बात की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी योगेश कुमार ने आरके रॉय हॉकी अकादमी के कप्तान विनय, कोच अनुराग और मैनेजर दानिश को बधाई दी। अकादमी के सचिव अंजनी कुमार ने प्रबंधन से जुड़े दानिश, शशि, आनंद, सूरज, राजा, अमरेंद्र, सोनी, विकास, राजा, और अभय को बधाई दी।