{"_id":"64fabb8ac948720c790c412b","slug":"bihar-news-rjd-supremo-lalu-yadav-targets-bjp-and-rss-tej-pratap-yadav-mohan-bhagwat-pm-modi-janmashtami-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalu Yadav : राजद सुप्रीमो बोले- विश्व शांति के लिए पूजा कर रहा, भाजपा ढाेंगी है, मोहन भागवत आरक्षण विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalu Yadav : राजद सुप्रीमो बोले- विश्व शांति के लिए पूजा कर रहा, भाजपा ढाेंगी है, मोहन भागवत आरक्षण विरोधी
Fri, 08 Sep 2023 11:43 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:43 AM IST
सार
Bihar News : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों लगातार पूजा पाठ करते हुए नजर आ रहे हैं। शनिवार को वह देवघर जा रहे हैं। लालू प्रसाद का कहना है कि वह विश्व की शांति के लिए पूजा अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंदिर में पूजा करते लालू प्रसाद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों भगवान की पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं। गोपालगंज के थावे, मुंबई के सिद्धि विनायक, सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर के बाद गुरुवार शाम अचानक पटना के बांके बिहारी मंदिर पहुंच गए। जन्माष्टमी के अवसर पर उन्होंने अपने बड़े बेटे और बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ भगवान कृष्ण की पूजा की। मीडिया से बातचीत के दौरान लालू प्रसाद भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन से भाजपा घबरा गई है। सनातन धर्म के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि भाजपा ढोंगी है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आरक्षण विरोधी हैं। गुरु गोवलकर ने जो लिखा है बंच ऑफ थॉट में वही मोदी कर रहे हैं और मोहन भागवत भी वही कर रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को पत्नी के साथ देवघर जा रहा हूं
लालू प्रसाद ने कहा कि श्रीकृष्ण हमारे ईष्ट देवता हैं। उनको मैं नमन करता हूं। मैं उनके मंदिर में भी गया। लाखों लोग लाइन लगाकार उनकी पूजा कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव द्वारा बांके बिहार शिव मंदिर का स्थापना किया गया है। यहां आकर भी मत्था टेकता हूं। लालू प्रसाद ने कहा कि विश्व शांति के मैं पूजा-अर्चना कर रहा हूं। रविवार को पत्नी के साथ देवघर जा रहा हूं। सोमवार को मैं बाबा भोले पर जल चढ़ाऊंगा।
विज्ञापन
लालू बोले- भगवान देश की स्थिति का निराकरण करेंगे
देश के हालात के सवाल पर बोले कि INDIA संगठन जो हमलोगों ने बनाया है वह बिल्कुल विजयी होगा। भाजपा ढोंगी है। भाजपा वाले पगलाया हुआ है। सबका मालिक है। भगवान देश की स्थिति का निराकरण करेंगे। परमात्मा से बड़ा कोई नहीं होता है।
विज्ञापन
उनके दिमाग में रावण और असुर बसा हुआ है
तेज प्रताप यादव ने कहा कि बांके बिहारी मंदिर में हर साल भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की जाती है। पहली बार पिताजी भी यहां पहुंचे और पूजा की। भगवान कृष्ण से हमलोग कुछ मांगे। पिताजी के स्वास्थ्य की कामना की है। सनातन धर्म में आस्था के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि जो लोग इस तरह की बात करते हैं, उनके दिमाग में रावण और असुर बसा हुआ है। उनके दिमाग में गंदगी फैल गई है। इसलिए मैं अपील करता हूं कि वह भगवान कृष्ण की पूजा करें। भाजपा नेताओं को भगवान सदबुद्धि दे। मैं बांके बिहारी से यही प्रार्थना करता हूं।